फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Politics: Jairam Thakur said Congress lost elections in 61 assembly constituencies, Sukhu govt has lost the

HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- कांग्रेस 61 विधानसभा क्षेत्रों में हारी चुनाव, सुक्खू सरकार खो चुकी जनादेश

Thu, 06 Jun 2024 07:50 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 06 Jun 2024 07:50 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्यसभा की सीट हारने पर कांग्रेस विधायकों का बहुमत खो चुकी थी, लेकिन अब तो जनता-जनार्दन में भी अपनी लोकप्रियता खो चुकी है।
 

विज्ञापन
HP Politics: Jairam Thakur said Congress lost elections in 61 assembly constituencies, Sukhu govt has lost the
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सीएम सुक्खू की अगुवाई वाली वर्तमान कांग्रेस पार्टी की सरकार जनादेश खो चुकी है। राज्यसभा की सीट हारने पर कांग्रेस विधायकों का बहुमत खो चुकी थी, लेकिन अब तो जनता-जनार्दन में भी अपनी लोकप्रियता खो चुकी है। गुरुवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता ने जयराम ने कहा कि पिछली बार लोकसभा के चुनाव में भाजपा को 69 प्रतिशत वोट शेयर मिला था जोकि देश में सर्वाधिक था। 2019 के चुनाव में 68 विधानसभा क्षेत्रों में जीत हासिल की थी। इस बार कांग्रेस 61 विधानसभा क्षेत्रों पर चुनाव हारी है। मुख्यमंत्री के  विधानसभा क्षेत्र नादौन में भी कांग्रेस 2143 वोट से चुनाव हारी है। भाजपा को बढ़त मिली। उपमुख्यमंत्री लीड देने में  कामयाब रहे। सरकार के 10 मंत्री अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव हारे हैं। जयराम ने कहा कि छह उपचुनाव में से दो जगह जीतने में भाजपा सफल हुई है। कांग्रेस पार्टी इसी का आनंद ले रही है कि सरकार बच गई। 

विज्ञापन

विज्ञापन


सुक्खू को  नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए
जयराम ने कहा कि सरकार को प्रदेश के विकास की चिंता नहीं। चिंता यह है कि सरकार कैसे बचाई जाए। पूरी ताकत इसी पर लगी है। आने वाले समय में भी यही स्थिति रहने वाली है। निर्दलीय के इस्तीफे स्वीकार नहीं किए गए। पहले इस्तीफे स्वीकार किए होते तो चुनाव एक साथ होते। कांग्रेस को यह लग रहा था कि इस्तीफे स्वीकार होने से सरकार चली जाएगी। लेकिन ठीक उपचुनाव नतीजों के एक दिन पहले निर्दलियों के इस्तीफे स्वीकार किए। अब तीन उपचुनाव पर करीब 30 करोड़ का खर्चा होगा, जिसे बचाया जा सकता था। लेकिन सरकार बचाने के लिए यह सब किया गया। अभी टेक्निकल ग्राउंड पर सरकार चल रही है, जनता का जनादेश सरकार के खिलाफ आ गया है। कांग्रेस 68 में से 61 विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव हार गई है। इसलिए मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए, इससे पहले कि कांग्रेस नेतृत्व परिवर्तन पर कोई निर्णय ले। जयराम ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। घर-घर जाकर महिलाओं से फॉर्म भरवाए गए। लेकिन, अब फॉर्म भरवा ही दिए हैं तो 1500 कब जाएंगे, इस पर भी सरकार स्थिति स्पष्ट करे। कहा कि सुक्खू उन्हें खराब निर्देशक कहते थे, लेकिन हमारी फिल्म हिट रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जयराम दिन में देख रहे हैं सपने, पांच साल चलेगी कांग्रेस सरकार : अनिरूद्ध
 पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वर्तमान कांग्रेस सरकार पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करेगी। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मुंगेरी लाल के सपने देख रहे हैं और भाजपा सरकार बनाने की तारीख पर तारीख दे रहे हैं। प्रदेश के मतदाताओं ने कांग्रेस को पांच साल तक हिमाचल प्रदेश में सरकार चलाने का जनादेश दिया है। कांग्रेस सरकार पूरी तरह से मजबूत है। उपचुनाव की चार सीटें जीतने के बाद विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या 34 से बढ़कर 38 हो गई है। मतदाताओं ने खरीद-फरोख्त की राजनीति को करारा जवाब दिया है। प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी जहां भाजपा ने धनबल से चुनी हुई सरकार को गिराने का प्रयास किया, वहां भाजपा को नुकसान उठाना पड़ा है। चार जून को दो सरकारें बनाने के जयराम ठाकुर के दावे धरे के धरे रह गए और अब भाजपा नेताओं ने जयराम ठाकुर के फैसलाें पर खुले मंच से सवाल उठाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed