HP Politics: जगत नेगी बोले-जांच में साफ, भाजपा ने धनबल से की सरकार अस्थिर करने की साजिश
भाजपा की मंडी से प्रत्याशी और अभिनेत्री कंगना रणौत से नेगी ने पूछा कि मंडी-कुल्लू में आई प्राकृतिक आपदा और प्रदेश का ब्रांड एंबेसेडर बनने को पैसा मांगने के समय क्या वो हिमाचल की बेटी नहीं थीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि बालूगंज थाने में दर्ज एफआईआर की जांच रिपोर्ट से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा ने धनबल और प्रलोभन पर प्रदेश सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की। कांग्रेस के छह और तीन निर्दलीय विधायकों पर करोड़ों रुपये खर्च किए। एक महीने से अधिक समय तक इन्हें बंधक बनाकर रखा गया, जो पूरी तरह अपराध बनता है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, अध्यक्ष राजीव बिंदल और अन्य भाजपा नेताओं ने 27 फरवरी को राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी के पोलिंग एजेंट के साथ बदसलूकी करते हुए चुनाव में व्यवधान डाला।
इस सबकी शिकायत कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की है पर आयोग ने अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश पर उपचुनाव थोप कर विकास की गति को प्रभावित किया है। कबायली क्षेत्रों में जहां भारी बर्फबारी की वजह से विकास कार्यों के निर्माण को बहुत कम समय मिलता है, वहां यह कार्य पूरी तरह रुक गया है। मंत्री ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार काेरोना के दौरान बंद पड़े मोदी सरकार के वेंटिलेटर पर नहीं है। नेता विपक्ष जयराम ठाकुर पर पलटवार करते हुए नेगी ने कहा कि सुक्खू सरकार खुली हवामें सांस में सक्षम है।
राजभवन को भी घसीट रही भाजपा
जगत नेगी ने कहा कि तीन निर्दलीय विधायकों पर भाजपा का डर और भारी दबाव है। निर्दलीय विधायकों ने स्वेच्छा से त्यागपत्र नहीं दिया है। विधानसभा अध्यक्ष इसकी पूरी जांच कर रहे हैं और इसके बाद ही इस पर कोई निर्णय होगा। निर्दलियों के इस्तीफे मंजूर करवाने के लिए राजभवन को भी भाजपा घसीट रही है।
ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए मांगा पैसा, तब हिमाचल की बेटी नहीं थी कंगना
भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत से नेगी ने पूछा कि मंडी-कुल्लू में आई प्राकृतिक आपदा और प्रदेश का ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए पैसा मांगने के समय क्या वो हिमाचल की बेटी नहीं थी।
आपदा में कहीं दिखीं नहीं, अब वोट के लिए झाड़ू भी लगा रहीं कंगना : जैनब
प्रदेश कांग्रेस महिला अध्यक्ष जैनब चंदेल ने मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत की आलोचना करते हुए कहा है कि वह अपनी चुनावी रैलियों में लोगों की भावनाओं से खेलने का असफल प्रयास कर रही हैं। अगर उन्हें लोगों के प्रति लगाव होता तो वो आपदा के समय लोगों के दुख दर्द में शामिल होंती। आज जब चुनाव है तो वोट के लिए कंगना झाड़ू तक लगा रही हैं। कंगना को कांग्रेस के नेताओं को ज्ञान देने की आवश्यकता नही है। उन्हें अपना राजनीतिक कद देखकर बयानबाजी करनी चाहिए। पहली बार राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने के लिए कंगना को इस क्षेत्र के विकास के लिए अपने विजन को स्पष्ट करना चाहिए। सांसद प्रतिभा सिंह ने इस क्षेत्र में सांसद निधि से विकास कार्यों को गति प्रदान की है। आपदा के समय भी प्रतिभा सिंह जनता के बीच में ही रही। जल्द ही प्रतिभा सिंह का इस क्षेत्र से नाम घोषित होने के साथ ही कांग्रेस अपने जन बल के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।
सरकार के पास जनमत और बहुमत दोनों : संजय
कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने कहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार पूरी तरह स्थिर है। प्रदेश में कांग्रेस के पास जनमत भी है और बहुमत भी। भाजपा मुंगेरीलाल के सपने देख रही है जो कभी पूरे नही होंगे। लोकसभा की चारों सीटों के साथ उपचुनाव में कांग्रेस की जीत होगी। भाजपा ने जिस प्रकार कांग्रेस के छह नेताओं पर धनबल के साथ सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की है, उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। भाजपा का असली चेहरा अब लोगों के सामने आ चुका है। कभी सिद्धांतों की दुहाई देने वाली भाजपा अब छल कपट की राजनीति कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.