{"_id":"660701631e9175834305a865","slug":"hp-politics-independent-mlas-will-stage-a-protest-outside-the-assembly-speaker-s-chamber-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Politics: विधानसभा अध्यक्ष के चैंबर के बाहर धरना देंगे निर्दलीय विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Politics: विधानसभा अध्यक्ष के चैंबर के बाहर धरना देंगे निर्दलीय विधायक
Fri, 29 Mar 2024 11:29 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 29 Mar 2024 11:29 PM IST
सार
भाजपा में शामिल होने से पूर्व निर्दलीय विधायकों ने 22 मार्च को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा सौंपा था।
विज्ञापन
होशियार सिंह, आशीष शर्मा व केएल ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश के तीन निर्दलीय विधायक शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष के चैंबर के बाहर धरना देंगे। भाजपा में शामिल होने से पूर्व इन विधायकों ने 22 मार्च को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा सौंपा था। विधायक आशीष शर्मा ने बताया कि एक सप्ताह बाद भी इनका इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ। ऐसे में शनिवार को सुबह 10:00 बजे विधायक केएल ठाकुर, होशियार सिंह के साथ धरने पर बैठेंगे।
विज्ञापन
तीनों निर्दलीय विधायक विधानसभा अध्यक्ष की कार्यशैली पर सवाल उठा चुके हैं। विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष पर सरकार के दबाव में आकर इस्तीफा स्वीकार न करने के आरोप लगाए हैं। विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि एक तरफ हमारे इस्तीफे स्वीकार नहीं किए जा रहे, दूसरी ओर घर के बाहर लगे विधायक के साइन बोर्ड को हटाने के लिए विभाग के कर्मचारी भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन