फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Politics: Bikram Thakur said- Industry destroyed, employment vanished and faith attacked during Congress ru

HP Politics: बिक्रम ठाकुर बोले- कांग्रेस राज में उद्योग तबाह, रोजगार गायब और आस्था पर हमला

Sat, 03 May 2025 05:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 03 May 2025 05:55 PM IST
सार

पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा कि जहां एक ओर भाजपा सरकार के समय प्रदेश औद्योगिक निवेश का केंद्र बन रहा था, वहीं अब उद्योगपति पलायन कर रहे हैं, रोजगार के अवसर समाप्त हो रहे हैं और सरकार मंदिरों पर टैक्स थोपकर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था पर जजिया कर जैसा प्रहार कर रही है। 

विज्ञापन
HP Politics: Bikram Thakur said- Industry destroyed, employment vanished and faith attacked during Congress ru
पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व उद्योग मंत्री एवं विधायक बिक्रम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश आज कांग्रेस की नीतिगत विफलताओं का सबसे बड़ा शिकार बन चुका है। भाजपा शासन में जहां प्रदेश औद्योगिक निवेश का केंद्र बन रहा था, वहीं अब उद्योगों का पलायन हो रहा है। रोजगार के अवसर समाप्त हो रहे हैं। सरकार मंदिरों पर टैक्स थोपकर श्रद्धालुओं की आस्था पर हमला कर रही है। शनिवार को जारी प्रेस बयान में बिक्रम ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रदेश में उद्योगों के लिए न माहौल बचा है, न रोजगार देने की इच्छाशक्ति और न ही सरकार की नीयत साफ है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिमाचल का आर्थिक भविष्य कांग्रेस के हाथों बर्बादी की ओर बढ़ रहा है। दूसरे राज्यों के प्रतिष्ठित उद्योगपति उत्पादन बंद कर रहे हैं, जिससे 60 फीसदी तक उत्पादन घट गया है और सैकड़ों छोटे-बड़े उद्योग बंदी की कगार पर हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय केंद्र की आईडीआईपी योजना के तहत 1,000 करोड़ रुपये का निवेश प्रदेश में आया था, लेकिन कांग्रेस की अक्षमता के चलते यह रफ्तार थम गई। उन्होंने कहा कि मंदिरों में आस्था पर ‘जजिया कर’ लगा दिया है। उन्होंने मंदिरों पर टैक्स लगाने को आस्था पर ‘जजिया कर’ जैसा प्रहार करार दिया और कहा कि चिंतपूर्णी, नयना देवी व अब चूड़धार मंदिर मार्ग पर टैक्स वसूली इसी मानसिकता का प्रमाण है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed