फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Politics: Anurag Thakur said- the current Congress govt has declared the state bankrupt

HP Politics: अनुराग ठाकुर बोले- मौजूदा कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को किया दिवालिया घोषित

Wed, 11 Sep 2024 05:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी , नगरोटा बगवां(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी , नगरोटा बगवां(कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 11 Sep 2024 05:33 PM IST
सार

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि चुनावों के दौरान दस गारंटियां देकर जनता से बड़े-बड़े वायदे करने वाली यह सरकार जनता को कुछ नहीं दे पाई। प्रदेश की जनता अपने आप को
 ठगा सा महसूस कर रही है।

विज्ञापन
HP Politics: Anurag Thakur said- the current Congress govt has declared the state bankrupt
सांसद अनुराग ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने बुधवार को नगरोटा बगवां प्रवास के दौरान मीडिया से बातचीत में कहा है कि मौजूदा प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर नाकाम और असफल साबित हुई है। चुनावों के दौरान दस गारंटियां देकर जनता से बड़े-बड़े वायदे करने वाली यह सरकार जनता को कुछ नहीं दे पाई। प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनाने के बाद सुक्खू सरकार ने पहले पेट्रोल-डीजल के दो बार रेट बढ़ाए और अब बिजली पर सेस लगा दिया। प्रदेश सरकार ने जनता और कारोबारियों पर वित्तीय बोझ डालने का प्रयास किया है। कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को दिवालिया घोषित कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि व्यापारी हो या अन्य उपभोक्ता, प्रदेश सरकार जनता की जेबों पर डाके डाल रही है। सरकार प्रयास कर रही है कि जनता की जेब से कैसे पैसे निकाल जाएं। हालत यह है कि पेंशनरों और कर्मचारियों को पेंशन व तनख्वाह के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। मिल्क सेस और पर्यावरण सेस के रूप में जनता से पैसे ऐंठने का काम यह प्रदेश सरकार कर रही है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार की नाक के नीचे अवैध निर्माण हुआ
संजाैली में हुए मस्जिद के अवैध निर्माण मामले पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिस तरह से अवैध रूप से निर्माण हुआ और अवैध रूप से लोगों ने आधार कार्ड बनवाकर लाभ लिए, यह सब प्रदेश सरकार की नाक के नीचे राजधानी शिमला में हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था राज्य सरकार का विषय है और राज्य सरकार को इस बारे कार्रवाई करनी चाहिए। ठाकुर ने कहा कि दुख है कि सदन में कांग्रेस के मंत्री बोल रहे थे और मुख्यमंत्री सो रहे थे।   इससे पूर्व नगरोटा बगवां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनुराग ठाकुर का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विनय 
विज्ञापन

चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनू चौधरी, अजीत राणा, बलराम पुरी, विकास विक्की, अभिषेक भाटिया, ब्रह्मानन्द, अश्वनी, नवयोग भारद्वाज, मनु सूद वअन्य कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed