फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Police Making Its own Rules.

बदलने वाले हैं हिमाचल पुलिस के रुल्स, शामिल होंगे ये नए नियम

Mon, 06 Feb 2017 02:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 06 Feb 2017 02:58 PM IST
विज्ञापन
HP Police Making Its own Rules.

अब तक पंजाब पुलिस के रूल्स को लागू कर रही हिमाचल पुलिस अब अपने पुलिस रूल्स के हिसाब से चलेगी। तीन अफसरों की एक उच्च स्तरीय कमेटी इन रूल्स के चैप्टर तैयार करने में जुटी है। उम्मीद की जा रही है कि इस महीने के अंत तक रूल्स तैयार होने के बाद कैबिनेट में लाया जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल, अभी तक पंजाब पुलिस के रूल्स के आधार पर ही हिमाचल प्रदेश में वेतन से लेकर हिमाचल पुलिस की पूरी कार्यप्रणाली चल रही थी। चूंकि हिमाचल में पंजाब के 1934 के बने पुलिस रूल्स लागू है और प्रदेश में 2007 में नया पुलिस एक्ट आ चुका है।
विज्ञापन


इसके अलावा वर्तमान पुलिसिंग में कई तरह के बदलाव भी हो चुके हैं।  ऐसे में हिमाचल के लिए अपने पुलिस रूल्स बनाने जरूरी हो गए थे। विभागीय सूत्रों की मानें तो वर्तमान में जो पुलिस रूल्स बनाए जा रहे हैं उनमें पंजाब पुलिस रूल्स में हिमाचल में हुए संशोधनों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अनुशासन संबंधी नियमों को भी शामिल किया जाएगा। नाम न लिखने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि कोशिश यह की जा रही है कि इन रूल्स को इस तरह बनाया जाए ताकि आने वाले समय में अगर सरकार कोई घोषणा करे तो उसे लागू करने के लिए रूल्स में संशोधन की जरूरत न पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed