फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp police headquarter transfered 24 police personnel

हिमाचल में 24 पुलिस कर्मियों का तबादला

Thu, 07 Jun 2018 10:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 07 Jun 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
hp police headquarter transfered 24 police personnel

प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर व एएसआई रैंक के 24 पुलिस कर्मचारियों के तबादले कर दिए हैं। आदेश के तहत इंस्पेक्टर बाबू राम को स्टेट विजिलेंस से पहली बटालियन जुन्गा और कुलदीप कुमार को छठी आईआरबी से स्टेट विजिलेंस ट्रांसफर किया है।

विज्ञापन



इसके साथ ही सब इंस्पेक्टर यशवंत सिंह को हमीरपुर से फर्स्ट बटालियन जुंगा, मोती लाल को ऊना से लाहौल-स्पीति, रफो दास फर्स्ट बटालियन जुंगा से चौथी आईआरबी, सत्य प्रकाश ऊना से दूसरी आईआरबी, हंस राज पहली आईआरबी से दूसरी आईआरबी, गुरुमेल सिंह कांगड़ा से ऊना, राम सिंह टीटीआर से तीसरी आईआरबी व सब इंस्पेक्टर बलदेव सिंह को सोलन से छठी आईआरबी भेजा गया है।

विज्ञापन

इनको भी ट्रांसफर किया

hp police headquarter transfered 24 police personnel

 इसके साथ ही एएसआई सुरजीत चंद शिमला से चंबा, राजिंद्र सिंह पुलिस जिला बद्दी से चतुर्थ आईआरबी, तारा चंद पहली आईआरबी से ऊना, राजेश कुमार को चंबा से कांगड़ा, नजर सिंह मंडी से कांगड़ा, पुष्पदेव मंडी से कुल्लू, तेन सिंह हमीरपुर से शिमला, मनदेव शर्मा पुलिस जिला बद्दी से कुल्लू और सुरेंद्र सिंह को टीटीआर से छठी आईआरबी भेजा गया है।

स्टेट सीआईडी से हमीरपुर को अंडर ट्रांसफर चल रहे सब इंस्पेक्टर मंजीत सिंह को अब तीसरी आईआरबी और मंडी से कांगड़ा को अंडर ट्रांसफर चल रहे एएसआई भागीरथ को शिमला भेजा गया है। वहीं, हेड कांस्टेबल

रमेश चंद को एएसआई पद पर पदोन्नति देने के बाद छठी आईआरबी भेजा गया है। वहीं, विभाग ने छठी आईआरबी से सिरमौर के लिए स्थानांतरणाधीन रविंद्र नाथ और कांगड़ा से स्टेट विजिलेंस के लिए हुए भूपेंद्र सिंह के तबादले को निरस्त कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed