फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Police Constable Recruitment This time will be under the supervision of NIS instructors

HP Constable Recruitment: एनआईएस के प्रशिक्षकों की देखरेख में होगी इस बार पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती

Fri, 18 Oct 2024 09:24 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 18 Oct 2024 09:24 AM IST
सार

हिमाचल पुलिस में कांस्टेबल के 1,088 पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है। राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। 

विज्ञापन
HP Police Constable Recruitment This time will be under the supervision of NIS instructors
हिमाचल पुलिस भर्ती 2024 - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के ग्राउंड टेस्ट में पहली बार एनआईएस के प्रशिक्षकों की मदद ली जाएगी। अभ्यर्थियों की दौड़ से लेकर फिजिकल वेरिफिकेशन कोच करेंगे। यह सारी प्रक्रिया कैमरों में कैद होगी। दौड़, ऊंची और लंबी कूद के अलावा अन्य मैदानी औपचारिकताओं को कोच करवाएंगे। अभ्यर्थियों की लंबाई और दस्तावेजों की जांच पुलिस मुख्यालय करेगा।

विज्ञापन

ग्राउंड टेस्ट के दौरान मेडिकल अफसर भी मौके पर मौजूद रहेगा। हिमाचल पुलिस में कांस्टेबल के 1,088 पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है। राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। 708 पुरुष और 380 महिला कांस्टेबलों की भर्ती होगी। भर्ती में शामिल होने के लिए 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन फार्म लिए जाएंगे, दूसरे माध्यम से फार्म जमा नहीं होंगे। विशेष पुलिस कांस्टेबल नशे की रोकथाम के लिए भर्ती किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती की शर्तें
भर्ती परीक्षा पास करने वालों का डोप टेस्ट भी होगा
18 से 25 वर्ष की आयु के अभ्यर्थी भर्ती के लिए पात्र होंगे
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं कक्षा पास रखी गई है।

 
विज्ञापन

ग्राउंड टेस्ट, लिखित परीक्षा के बाद तुरंत घोषित होग परिणाम
प्रदेश में होने जा रही भर्ती के तहत विशेष पुलिस कांस्टेबलों को कमांडो का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। पुलिस विभाग का मानना है कि इन पदों को भरे जाने से काफी हद तक कर्मचारियों की कमी दूर होगी। प्रदेश सरकार ने विभाग को निर्देश दिए हैं कि ग्राउंड टेस्ट और लिखित परीक्षा पूरी होने के बाद तुरंत बाद इसका रिजल्ट घोषित किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed