फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Police Constable Recruitment: Recommendation sent to Himachal Public Service Commission to fill 1,226 posts

HP Police Constable Recruitment: कांस्टेबल के 1,226 पद भरने के लिए लोक सेवा आयोग को भेजी संस्तुति

Fri, 16 Feb 2024 07:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 16 Feb 2024 07:53 PM IST
सार

पुलिस विभाग में पुरुष और महिला कांस्टेबल के 1,226 पद भरने की अनुमति प्रदान की गई है। इनमें 818 पद पुरुष कांस्टेबल 351 महिला कांस्टेबल और 57 पद पुरुष चालकों के हैं। 

विज्ञापन
HP Police Constable Recruitment: Recommendation sent to Himachal Public Service Commission to fill 1,226 posts
हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार पुलिस विभाग में पुरुष और महिला कांस्टेबल के 1,226 पद भरने की अनुमति प्रदान की गई है। इनमें 818 पद पुरुष कांस्टेबल 351 महिला कांस्टेबल और 57 पद पुरुष चालकों के हैं। तृतीय श्रेणी के यह सभी पद सीधी भर्ती के तहत हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से भरे जाएंगे और इनमें महिला उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया गया है। विभाग की ओर से भर्ती संबंधी संस्तुति आयोग को भेज दी गई है। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के दृष्टिगत इन पदों के लिए लिखित परीक्षा हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से करवाने का निर्णय लिया गया है। यह सभी 1226 पद संबंधित जिला के जनसंख्या अनुपात और आरक्षण रोस्टर के अनुसार भरे जाएंगे।

विज्ञापन


बिलासपुर से 46 पद पुरुष कांस्टेबल, 19 पद महिला कांस्टेबल और तीन पद चालक के भरे जाएंगे। चंबा से 62 पद पुरुष और 27 पद महिला कांस्टेबल और चार पद चालक, हमीरपुर से 54 पद पुरुष, 23 पद महिला कांस्टेबल, चार पद चालक के भरे जाएंगे। कांगड़ा से 180 पद पुरुष, 77 पद महिला कांस्टेबल, 12 पद चालक, किन्नौर से 10 पद पुरुष, चार पद महिला कांस्टेबल, एक पद चालक, कुल्लू से 52 पद पुरुष, 22 पद महिला कांस्टेबल, चार पद चालक, लाहौल-स्पीति से चार पद पुरुष, दो पद महिला कांस्टेबल, मंडी से 119 पद पुरुष, 51 पद महिला  कांस्टेबल और आठ पद चालकों के भरे जाएंगे। शिमला में 97 पद पुरुष कांस्टेबल, 42 पद महिला कांस्टेबल, सात पद चालक, सिरमौर में 63 पद पुरुष, 27 पद महिला कांस्टेबल, पांच पद चालक, सोलन से 69 पद पुरुष, 30 पद महिला कांस्टेबल, पांच पद चालक और ऊना से 62 पद पुरुष, 27 पद महिला कांस्टेबल के और चार पद चालकों के भरे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed