{"_id":"628e30258f77bb55f6519ede","slug":"hp-police-constable-bharti-paper-leak-case-sit-interrogated-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Police Bharti paper leak: युवती, पांच युवक सहित 24 से पूछताछ, टॉपर के भाई से एसआईटी के हत्थे लगे कई अहम तथ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Police Bharti paper leak: युवती, पांच युवक सहित 24 से पूछताछ, टॉपर के भाई से एसआईटी के हत्थे लगे कई अहम तथ्य
Thu, 26 May 2022 10:39 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 26 May 2022 10:39 AM IST
सार
शिमला जिले की मेरिट सूची में नेपाली मूल का लोकेंद्र प्रथम स्थान पर रहा था। पांच मई को पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। पुलिस अधिकारियों की शक की सुई घूमी तो अभ्यर्थी को पूछताछ के लिए शिमला बुलाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा पेपर लीक मामले में एसआईटी ने शिमला जिले के टॉपर लोकेंद्र से पूछताछ के बाद उसके चचेरे भाई टेकचंद को भी जांच में शामिल किया है। एसआईटी ने शिमला बुलाकर टेकचंद से पूछताछ की है। एसआईटी टीम अभी तक करीब 24 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इनमें एक युवती भी शामिल है। सभी अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा में 60 से अधिक नंबर लिए थे। आठ अभ्यर्थी ऐसे हैं, जो परीक्षा में आगे-पीछे की सीटों पर बैठे थे।
विज्ञापन
हालांकि, मामले में कुछ आरोपियों के खिलाफ पुख्ता तथ्य आने के बावजूद एसआईटी किसी की गिरफ्तारी नहीं कर पा रही है। इसकी वजह क्या है, इस पर कोई भी उच्च अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है। तफ्तीश जारी है कहकर निपटाया जा रहा है। जिला शिमला में लिखित परीक्षा में 60 से अधिक अंक लेने वालों की सूची में 33 अभ्यर्थी शामिल हैं। इनमें एक लड़की के 65 अंक हैं। ये टॉपर एसआईटी की जांच के घेरे में हैं। एसआईटी ने छह अभ्यर्थियों सहित परिचितों के मोबाइल फोन भी कब्जे में लिए हैं। पुलिस अधीक्षक शिमला डॉ. मोनिका भुटूंगरु ने बताया कि कुछ अभ्यर्थियों और उनके परिचितों से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
जांच में टॉपर ने सभी गलत जवाब दिए थे
शिमला जिले की मेरिट सूची में नेपाली मूल का लोकेंद्र प्रथम स्थान पर रहा था। पांच मई को पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। पुलिस अधिकारियों की शक की सुई घूमी तो अभ्यर्थी को पूछताछ के लिए शिमला बुलाया गया। जिले के टॉपर ने सीएम के जिले का नाम ऊना और राज्यपाल का नाम राजेंद्र प्रसाद बताया। उससे जितने भी सवाल पूछे, उनके गलत जवाब दिए। खास बात है कि उसने दसवीं की परीक्षा 54.6 और बारहवीं की 56.4 फीसदी अंकों के साथ द्वितीय श्रेणी में पास की है। नेपाली मूल के अभ्यर्थी ने परीक्षा में 80 में से 72 अंक लिए हैं। गौरतलब है कि आरक्षी के 158 पदों की लिखित परीक्षा में 5,060 परीक्षार्थियों में से 1,899 अभ्यर्थी ही पास हो पाए थे।
विज्ञापन