फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Police constable Bharti Paper Leak case CBI Inquiry yet not started

HP Police Bharti Paper Leak: 12 दिन बीत गए सीबीआई ने नहीं भरी पेपर लीक मामले की जांच को हामी

Mon, 30 May 2022 10:28 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 30 May 2022 10:28 AM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बीते 17 मई को सीबीआई जांच कराने का फैसला लिया था। मुख्यमंत्री ने कहा था कि जब तक सीबीआई जांच शुरू नहीं करती, तब तक पुलिस की एसआईटी तफ्तीश जारी रखेगी। 

विज्ञापन
HP Police constable Bharti Paper Leak case CBI Inquiry yet not started
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की सिफारिश किए हुए 12 दिन बीत गए हैं लेकिन अभी तक इस फर्जीवाडे़ में मामला दर्ज नहीं किया गया है। सीबीआई की ओर से सरकार को हां या ना का जवाब नहीं मिला है। हिमाचल के अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों में भी पेपर लीक हुए हैं लेकिन सीबीआई ने इसकी जांच नहीं की है। ऐसे में सीबीआई की लेटलतीफी से हिमाचल पुलिस की जांच पर भी असर पड़ने लगा है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बीते 17 मई को सीबीआई जांच कराने का फैसला लिया था। मुख्यमंत्री ने कहा था कि जब तक सीबीआई जांच शुरू नहीं करती, तब तक पुलिस की एसआईटी तफ्तीश जारी रखेगी। अब तक इस मामले में 93 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के पास यह भी जानकारी है कि पेपर लीक मामले में चार सरगनाओं ने इस कार्य को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


अब तक दो किंगपिन का पता लग चुका है। एक गिरोह के किंगपिन को पुलिस ने वाराणसी से पकड़ा है जबकि दूसरे गिरोह का किंगपिन संदीप टेलर पुलिस की पकड़ से बाहर है। हिमाचल के लोगों की निगाहें सीबीआई पर टिकी है कि आखिर कब इस मामले में एफआईआर दर्ज होगी और इस मामले में संलिप्त सरगनाओं का पर्दाफाश होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed