फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Panchayat Elections: Two Ballot Papers Go Missing in Kunihar; FIR Filed Against Eight Employees

हिमाचल पंचायत चुनाव: कुनिहार में दो बैलेट पेपर गायब, आठ कर्मचारियों पर एफआईआर

Mon, 18 May 2026 05:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुनिहार(सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुनिहार(सोलन)। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 May 2026 05:47 PM IST
सार

प्रदेश पंचायतीराज 2026 की चुनाव प्रक्रिया के दौरान विकास खंड कुनिहार में बैलेट पेपर लेखन कार्य के बीच दो बैलेट पेपर गायब होने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
HP Panchayat Elections: Two Ballot Papers Go Missing in Kunihar; FIR Filed Against Eight Employees
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में इस माह के आखिर में होने जा रहे पंचायत चुनाव के लिए विकास खंड कुनिहार में बैलेट पेपर लेखन कार्य के बीच दो बैलेट पेपर गायब होने से प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने बैलेट पेपर लेखन कार्य में तैनात आठ कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस थाना कुनिहार में मामला दर्ज करवा दिया है। इनमें संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एआरओ) भी शामिल हैं। साथ ही उक्त सभी कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी से हटा दिया गया है।

विज्ञापन

दो बैलेट पेपर जांच के दौरान गायब पाए गए

जानकारी के अनुसार पंचायत खनलग के वार्ड-4 के लिए जारी दो बैलेट पेपर जांच के दौरान गायब पाए गए। खंड विकास अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी पंचायत कुनिहार तन्मय कंवर की ओर से पुलिस को भेजी शिकायत में बताया गया है कि उक्त पंचायत के लिए बैलेट पेपर क्रम संख्या 5265516 से 5265670 तक जारी किए गए थे। जांच के दौरान इनमें से क्रम संख्या 5265669 और 5265670 के दो मतपत्र नहीं मिले। बताया जा रहा है कि 16 मई से विकास खंड मुख्यालय कुनिहार में बैलेट पेपर लेखन कार्य आरंभ किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से चुनाव ड्यूटी से हटाया

 इस दौरान विभिन्न पंचायतों के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारियों और कर्मचारियों को बैलेट पेपर वितरण और लेखन कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। प्रशासन के अनुसार बैलेट पेपर आवंटन टीम ने संबंधित एआरओ को जारी किए गए बैलेट पेपरों की जांच के दौरान दो मतपत्र कम पाए। मामले की सूचना तुरंत उच्च अधिकारियों को दी गई। इसके बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित टीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने का निर्णय लिया। 
मामले के सामने आते ही चुनाव प्रक्रिया से जुड़े आठ कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से चुनाव ड्यूटी से हटा दिया गया। 

विज्ञापन

नए एआरओ की नियुक्ति भी की

अधिकारियों ने बताया कि एफआईआर की प्रति प्राप्त होने के बाद सभी कर्मचारियों के चुनाव ड्यूटी आदेश रद्द कर दिए गए हैं और उन्हें उनके मूल विभागों में वापस भेजने के निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं ग्राम पंचायत खनलग के लिए नए एआरओ की नियुक्ति भी कर दी गई है।

चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। बैलेट पेपर गायब होना अत्यंत गंभीर मामला है। मामले से जुड़े सभी दस्तावेज और रिकॉर्ड पुलिस को सौंपे जा रहे हैं। -तन्मय कंवर, खंड विकास अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी कुनिहार

बैलेट पेपर गायब होने की शिकायत पर पुलिस थाना कुनिहार में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।-अशोक चौहान, डीएसपी सोलन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed