फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Panchayat Election: the administration of 3,577 panchayats will be in the hands of administrators

HP Panchayat Election: इस दिन से प्रशासकों के हाथ में होगी 3,577 पंचायतों की बागडोर, अधिसूचना जल्द

Tue, 27 Jan 2026 06:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 27 Jan 2026 06:18 PM IST
सार

विभाग की ओर से भेजी गई फाइल पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के कार्यालय पहुंच गई है। दो दिनों के भीतर इन प्रस्तावों पर फैसला लेकर अधिसूचना जारी हो जाएगी।

विज्ञापन
HP Panchayat Election: the administration of 3,577 panchayats will be in the hands of administrators
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की 3,577 पंचायतों की बागडोर एक फरवरी से प्रशासकों के हाथ में होगी। पंचायतों का पांच वर्ष का कार्यकाल 31 जनवरी को पूरा होगा और इसी के साथ पंचायत प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों सहित करीब 30 हजार पंचायत प्रतिनिधि कार्यभार मुक्त हो जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग दिसंबर 2025 में पंचायत चुनाव कराने की तैयारी कर रहा था, लेकिन सरकार ने आपदा का हवाला देते हुए चुनाव टाल दिए। इस फैसले को चुनौती देते हुए मामला हाईकोर्ट पहुंचा, जहां अदालत ने 30 अप्रैल 2026 से पहले पंचायत चुनाव कराने के आदेश दिए हैं। तय समय पर चुनाव न होने की स्थिति में पंचायतों के कामकाज को सुचारू रखने के लिए प्रशासकों की नियुक्ति आवश्यक हो गई है।

विज्ञापन

पंचायतीराज विभाग की ओर से इसे लेकर दो प्रस्ताव सरकार को भेजे गए हैं। पंचायत सचिव को ही प्रशासक नियुक्त करने और तीन सदस्यीय समिति बनाने का प्रस्ताव है, जिसमें स्कूल प्रिंसिपल या हेडमास्टर प्रशासक होंगे और पंचायत सचिव तथा ग्राम रोजगार सेवक सदस्य रहेंगे। पंचायतीराज विभाग के प्रस्ताव पर अब सरकार को अंतिम फैसला लेना है। विभाग की ओर से भेजी गई फाइल पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के कार्यालय पहुंच गई है। दो दिनों के भीतर इन प्रस्तावों पर फैसला लेकर अधिसूचना जारी हो जाएगी। पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि पंचायतों में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा, ताकि गांवों के विकास कार्य और भुगतान प्रक्रिया प्रभावित न हों।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed