फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Panchayat Election: Outsourced Workers, Home Guards, and 'Krishi Mitras' Can Contest Elections

HP Panchayat Election: हिमाचल में आउटसोर्स कर्मी, होमगार्ड और कृषि मित्र लड़ सकेंगे चुनाव; ये अयोग्य

Thu, 30 Apr 2026 09:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 Apr 2026 09:25 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 के तहत पंचायत चुनाव लड़ने के लिए पात्रता और अपात्रता को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
HP Panchayat Election: Outsourced Workers, Home Guards, and 'Krishi Mitras' Can Contest Elections
हिमाचल पंचायत चुनाव 2026। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शहरी निकायों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जबकि पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के नामांकन 7 मई से शुरू होंगे। हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 के तहत पंचायत चुनाव लड़ने के लिए पात्रता और अपात्रता को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। कई श्रेणियों के कर्मचारियों और व्यक्तियों को चुनाव लड़ने से अयोग्य और कुछ श्रेणियों को पात्र माना गया है। इनमें आउटसोर्स कर्मी, होमगार्ड, कृषि मित्र, निजी डिपो होल्डर और लंबरदार चुनाव लड़ सकेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

ये नहीं लड़ सकेंगे चुनाव
इनके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, मिड-डे मील वर्कर और जलरक्षक चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य होंगे। इसके अलावा सहकारी समितियों के सेल्समैन, सेक्रेटरी भी चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। यदि किसी मामले में अपील व पुनरीक्षण अदालत में लंबित है, तो संबंधित व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ पाएगा। इसी तरह अतिक्रमण करने वाले व्यक्ति को बेदखली व कब्जा छोड़ने के बाद भी छह वर्षों तक अयोग्य माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आशा वर्करों के चुनाव लड़ने का मामला विचाराधीन
दिशा-निर्देशों में यह भी स्पष्ट है कि ऐसे अतिक्रमणकारी जिन्होंने वनाधिकार अधिनियम, 2006 के तहत नियमितीकरण के लिए आवेदन किया है, उन्हें भी पात्र माना गया है। आशा वर्करों के मामले को फिलहाल विचाराधीन रखा गया है, जिस पर अंतिम निर्णय आना बाकी है। आशा वर्करों के चुनाव लड़ने का मामला सरकार के विचाराधीन है। हालांकि, पंचायतीराज विभाग की ओर से सरकार को भेजी गई फाइल में स्थिति स्पष्ट की है कि आशा वर्कर पार्टटाइम नौकरी कर रहे हैं। ऐसे में यह चुनाव नहीं लड़ सकते हैं, लेकिन फाइल को अभी क्लीयरेंस मिलनी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed