फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Monsoon Season: Bailey bridges will be installed at 10 places in Kullu and Kangra, PWD field staff holidays

HP Monsoon Season: कुल्लू-कांगड़ा में 10 स्थानों पर लगेंगे बेली ब्रिज, फील्ड स्टाफ की छुट्टियां रद्द

Fri, 27 Jun 2025 12:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Jun 2025 12:09 PM IST
सार

प्रदेश के जिला कुल्लू और कांगड़ा में बादल फटने से लोक निर्माण विभाग को दो करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
HP Monsoon Season: Bailey bridges will be installed at 10 places in Kullu and Kangra, PWD field staff holidays
बेली ब्रिज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू और कांगड़ा में बादल फटने से लोक निर्माण विभाग को दो करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। इन दोनों जिलों में छोटे-बड़े 10 पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं। वाहनों की आवाजाही के चलते इन स्थानों पर अब बेली ब्रिज लगेंगे। मानसून के चलते फील्ड कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की गई हैं। विशेष परिस्थिति में ही फील्ड स्टाफ को छुट्टी दी जाएगी। बता दें, प्रदेश में मानसून रफ्तार पकड़ रहा है। नदी और नाले उफान पर हैं। इसे देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने इंजीनियर और कर्मचारियों को अलर्ट किया है। विभाग ने 13 बेली ब्रिज की व्यवस्था कर रखी है।

विज्ञापन
Trending Videos

बाढ़ से अगर पुल क्षतिग्रस्त होता है तो 15 दिन के भीतर बेली ब्रिज लगाया जाएगा। वर्ष 2022-23 में प्राकृतिक आपदा के चलते लोक निर्माण विभाग के 33 पुल ढह गए थे। इससे सबक लेते हुए विभाग ने पहले ही पुलों का इंतजाम किया है। हालांकि, बीते साल जहां-जहां अस्थायी पुल लगाए थे, वहां नए पुलों के निर्माण के साथ इन पुलों को हटाने का काम भी शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर जिला मंडी, कुल्लू और शिमला में फोकस किए हुए हैं। इन जिलों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात के चलते लोक निर्माण विभाग के मुख्यालय में लगातार इंजीनियरों की बैठकें हो रही हैं। जिलों से नुकसान की रिपोर्ट मांगी जा रही है। कई जगह सड़कों से मलबा हटाने के बाद पहाड़ी खिसक रही है। आपदा प्रबंधन ने भी लोगों को नदियों, नालों के किनारे न जाने की सलाह दी है। लोक निर्माण विभाग ने भी मजदूरों को सावधानी से काम करने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं। 13 बेली ब्रिज की व्यवस्था की गई है। पुराने पुलों का भी ऑडिट किया जा रहा है। जिन पुलों की हालत खस्ता होगी, उन्हें बदला जाएगा। जिला मंडी और शिमला में सड़कें अवरुद्ध हो रही हैं। समय रहते इन्हें यातायात के लिए बहाल किया जा रहा है। मानसून के चलते डिवीजन स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। -इंजीनियर इन चीफ नरेंद्र पॉल, लोक निर्माण विभाग

यह भी पढ़ें- 
Kullu Cloudburst: सैंज की बाढ़ में बेटी और बहन के साथ बह गए नंद लाल, पांच घरों को मिटा नामोनिशान


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed