फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP High court cancelled FIR againest BCCI president Anurag Thakur.

BCCI अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को बड़ी राहत, कोर्ट ने रद्द की एफआईआर

Tue, 31 May 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 31 May 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
HP High court cancelled FIR againest BCCI president Anurag Thakur.
अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने बीसीसीआई अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर, भाजपा के पूर्व मंत्री, विधायक समेत 7 लोगों के खिलाफ धर्मशाला में विजिलेंस थाने के बाहर नारेबाजी मामले में दर्ज एफआईआर को रद्द कर दिया है।

विज्ञापन


न्यायाधीश राजीव शर्मा ने अनुराग ठाकुर और एचपीसीए के प्रवक्ता संजय शर्मा की याचिका को स्वीकार करते हुए एफआईआर रद्द करने के साथ-साथ चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट धर्मशाला की ओर से इस मामले में समय-समय पर दिए आदेशों को भी खारिज कर दिया।
विज्ञापन


कोर्ट ने अपने आदेशों में कहा कि सीजेएम धर्मशाला की ओर से एसएचओ की अर्जी पर लिया गया संज्ञान मूलतया गलत था। इस कारण इसके बाद के आदेश भी शून्य हो गए।

न्यायाधीश राजीव शर्मा ने फैसले में कहा कि आरोपियों को समन जारी करते समय सीजेएम ने अपने विवेक का इस्तेमाल नहीं किया। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि सीजेएम के समक्ष ऐसे पर्याप्त तथ्य ही नहीं थे जिनके आधार पर वे मामले की जांच के आदेश देते।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला, समर्थकों के साथ पहुंचे थे अनुराग

HP High court cancelled FIR againest BCCI president Anurag Thakur.
आरोप था कि 24 अक्तूबर 2013 को विजिलेंस थाना धर्मशाला में अनुराग ठाकुर समर्थकों के साथ नारेबाजी करते हुए पहुंचे।

अक्तूबर 2013 में विजिलेंस थाना धर्मशाला में एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को सोसाइटी से कंपनी बनाने के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था। आरोप था कि 24 अक्तूबर 2013 को विजिलेंस थाना धर्मशाला में अनुराग ठाकुर समर्थकों के साथ नारेबाजी करते हुए पहुंचे।

विजिलेंस ने अनुराग को यह कह कर वापस भेज दिया कि उनको पूछताछ के लिए 24 नहीं, बल्कि 31 अक्तूबर को बुलाया गया है। इस दौरान सरकारी काम में बाधा पहुंचाने की शिकायत  विजिलेंस ने धर्मशाला थाने में की थी। पुलिस ने पेटी चालान पेश किया।

इसके बाद अनुराग सहित पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा, विधायक वीरेंद्र कंवर, एचपीसीए प्रवक्ता संजय शर्मा, हिमांशु मिश्रा, नरेंद्र अत्री, विश्व ज्योति चक्षु समेत सात लोगों को समन जारी किए गए। अनुराग ठाकुर ने मामले को रद्द करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed