फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp govt will provide moeny to all devta at himachal.

अब इन देवताओं को भी नजराना देगी सरकार

Wed, 28 Oct 2015 01:36 PM IST
Updated Wed, 28 Oct 2015 01:36 PM IST
विज्ञापन
hp govt will provide moeny to all devta at himachal.

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में पहुंचे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार माफीदार की तर्ज पर गैर माफीदार देवी-देवताओं को भी नजराना राशि देगी। देवसदन कुल्लू में देवी-देवता कारदार संघ की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए प्रदेश सरकार योजना बना रही है।

विज्ञापन


राशि मुहैया करवाने के लिए सरकार ने शर्तें भी रखी हैं। इसके तहत 20-25 वर्षों से स्थायी मंदिर, भंडार तथा पूजा-पाठ के साथ देवता के नाम से कार्यक्रम भी होने जरूरी हैं। उधर, सीएम ने पैसा बटोरने के नाम पर देवताओं को लेकर सड़कों पर उतरने वाले फर्जी कार कारिंदों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं ताकि देव समाज की प्रतिष्ठा को ठेस न पहुंचे।

विज्ञापन

ये हैं माफीदार और गैर माफीदार देवता

hp govt will provide moeny to all devta at himachal.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने देव समाज सहित प्रशासनिक अधिकारियों को ऐसे लोगों पर नजर रखें। यदि गैर पंजीकृत लोग देवता के साथ बाजार की परिक्रमा करते मिले तो उन पर कड़ी कार्रवाई होगी।

माफीदार और गैर माफीदार देवता
माफीदार देवी-देवता संपत्ति और भूमि के मालिक होते हैं। इनका हारियान क्षेत्र बहुत बड़ा होता है। दशहरा उत्सव में इन्हें सरकार की ओर से तय नजराना मिलता है। गैर माफीदार देवी-देवताओं का हारियान क्षेत्र तो होता है, लेकिन इनके नाम भूमि नहीं होती है।

यह माफीदार देवी-देवताओं के साथ चलते हैं। इन्हें अभी नजराना नहीं मिलता है। देवताओं को 5 हजार से लेकर 30 हजार तक नजराना मिलता है। इसके अलावा 3 से 5 हजार तक दूरी भत्ता भी मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed