{"_id":"57220aad4f1c1b6330a91551","slug":"hp-govt-will-provide-full-security-to-ipl-matches-virbhadra-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम बोले-धर्मशाला में आईपीएल मैचों को देंगे पूरी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम बोले-धर्मशाला में आईपीएल मैचों को देंगे पूरी सुरक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Thu, 28 Apr 2016 06:35 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि सरकार स्टेडियम के अंदर व बाहर खिलाड़ियों को पूरी सुरक्षा देने के लिए तैयार है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि अगर प्रदेश में आईपीएल मैच होते हैं तो सरकार स्टेडियम के अंदर व बाहर खिलाड़ियों को पूरी सुरक्षा देने के लिए तैयार है। इससे पूर्व भी सरकार ने मैचों की सुरक्षा को लेकर इंकार नहीं किया।
विज्ञापन
हमने केवल भारत-पाकिस्तान के बीच प्रस्तावित मैच के दौरान केंद्र को इतना लिखा था कि मैच के विरोध को देखते हुए अगर पूर्व सैनिक भड़के तो सरकार उन पर बल प्रयोग नहीं करेगी। मुख्यमंत्री ऊना में एक शिलान्यास के दौरान पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन
देश में पानी के दुरुपयोग को लेकर आईपीएल मैचों के रद्द होने पर सीएम ने कहा कि हमारा राज्य हरियाली वाला है। यहां पानी की कोई कमी नहीं। फिर भी पानी का सदुपयोग किया जाना चाहिए। सीएम ने कहा कि वह कभी क्रिकेट मैच के विरोध में नहीं रहे।
विज्ञापन
बल्कि उनकी बात को गलत तरीके से लिया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेल और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अधिकाधिक बजट खर्च कर रही है ताकि प्रदेश का युवा वर्ग अपना सर्वांगीण विकास कर सके।