फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp govt will give DA benifit to employees.

दीपावली से पहले कर्मचारियों पर बरसा पैसा

Sat, 18 Oct 2014 09:29 AM IST
Updated Sat, 18 Oct 2014 09:29 AM IST
विज्ञापन
hp govt will give DA benifit to employees.

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के कर्मियों को शनिवार को दीपावली का तोहफा मिलने जा रहा है। इस सिलसिले में सचिवालय में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक बुलाई गई है, जिसमें कर्मियों को जनवरी से सितंबर तक के बीच महंगाई भत्ता (डीए) देने से लेकर कई महत्वपूर्ण मसलों पर फैसला होने की संभावना है। शुक्रवार देर शाम तक बोर्ड की ओर से एजेंडा तैयार कर लिया गया था।

विज्ञापन


सरकार राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को अक्तूबर से डीए दे रही है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ओर से 15 अगस्त को की गई घोषणा के अनुसार सरकार की ओर से यह कदम उठाया जा रहा है। अब सरकार की तर्ज पर ही विद्युत बोर्ड अपने कर्मियों को भी डीए का लाभ देने की तैयारी में है।
विज्ञापन


इसी बैठक में संशोधित ग्रेड पे देने पर भी औपचारिक मुहर लगाई जाएगी। इसके अलावा चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को एक इंक्रीमेट देने पर निर्णय लिया जा सकता है। इसके अलावा भी भी कई महत्वपूर्ण मामलों को बोर्ड बैठक में लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुबंध कर्मियों को मिलेगा एक्स-ग्रेसिया

hp govt will give DA benifit to employees.

वहीं, हिमाचल सरकार ने प्रदेश के अनुबंध कर्मियों को दीपावली से पहले तोहफा दिया है। प्रदेश में पहली बार एक्स ग्रेसिया को लागू कर दिया गया है। इससे सरकारी सेवा में कार्यरत अनुबंध कर्मियों को अचानक मौत हो जाने की स्थिति में उनके परिजनों को न्यूनतम 20 हजार से लेकर अधिकतम 75 हजार रुपये का एक्स ग्रेसिया दिया जाएगा।

इसे लेकर प्रदेश के कर्मचारियों की ओर से लंबे समय से मांग की जा रही थी। अनुबंध कर्मियों को सरकार की ओर से एक मानदेय देने के अलावा किसी प्रकार का लाभ नहीं मिल रहा था। सरकार की ओर से पहली बार एक्स ग्रेसिया देने का आदेश जारी किया गया है, जोकि तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएगा।

घट सकती है अनुबंध की अवधि

hp govt will give DA benifit to employees.

एक्स ग्रेसिया की रकम कर्मचारी के पति या पत्नी को, बेटा या बेटी को, कर्मचारी पर निर्भर पिता या माता, भाई या बहन को दिया जा सकता है। इस सिलसिले में में वित्त विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया।

सूत्रों का कहना है कि अनुबंध कर्मियों को सरकार की ओर से एक और तोहफा दिया जा सकता है। उनके अनुबंध के कार्यकाल को छह साल से कम करके पांच साल किया जा सकता है।

सरकार के इस कदम से प्रदेश के लाखों कर्मचारी सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। क्योंकि, सरकार की ओर से अब जो भी भर्ती की जा रही है, वह अनुबंध के आधार पर ही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed