{"_id":"7f33575b66c33726a8e6449f5d83bb65","slug":"hp-govt-transfered-18-hpas-officers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 एचपीएएस अफसरों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 एचपीएएस अफसरों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 29 Jul 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में 18 एचपीएएस अफसर इधर-से-उधर किए हैं। एडिशनल डायरेक्टर हायर एजूकेशन नीरज कुमार अब एडिशनल डायरेक्टर एससी, ओबीसी एंड माइनर अफेयर्स होंगे। अभी तक शशि ठाकुर के पास यह अतिरिक्त चार्ज था। एडिशनल सेक्रेटरी (पीडब्ल्यूडी) अनुपम कश्यप सोशल जस्टिस एंड इम्पावरमेंट का भी अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
विज्ञापन
एडीएम प्रोजेक्ट ऑफिसर आईटीडीपी भरमौर (चंबा) लक्ष्मीकांत शर्मा एडिशनल डायरेक्टर हायर एजूकेशन होंगे। उनका स्थान एसडीओ सिविल राजगढ़ (सिरमौर) सतीश कुमार-1 लेंगे। ज्वाइंट डायरेक्टर रूरल डेवलपमेंट जितेंद्र सांज्टा ज्वाइंट डायरेक्टर इंडस्ट्रीज होंगे। अभी तक विकास सूद के पास यह अतिरिक्त प्रभार था। राणा प्रीतपाल सिंह असिस्टेंट कमिश्नर को डिप्टी कमिश्नर सोलन बनाया गया है।
विज्ञापन
वह बतौर रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर जिम्मा संभालेंगे। असिस्टेंट कमिश्नर सचिन कंवल को भी डिप्टी कमिश्नर बनाया गया है। उन्हें ज्वाइंट डायरेक्टर रूरल की जिम्मेदारी दी है। आरटीओ सोलन निशांत ठाकुर को एसडीओ सिविल राजगढ़ की जिम्मेदारी दी है। एसडीओ सिविल चुराह (चंबा) संजय कुमार धीमान धर्मशाला के आरटीओ होंगे।
विज्ञापन
किन्नौर के असिस्टेंट कमिश्नर शशिपाल नेगी अब सलूणी के एसडीओ सिविल होंगे। असिस्टेंट कमिश्नर फतेहपुर सुनयना शर्मा चंबा की डिप्टी कमिश्नर होंगी। निचार (किन्नौर) की असिस्टेंट कमिश्नर छवि सोलन की डिप्टी कमिश्नर होंगी। असिस्टेंट कमिश्नर सुनील वर्मा को अंब के एसडीओ सिविल की जिम्मेदारी दी है। अनिल कुमार असिस्टेंट कमिश्नर पांगी अब एसडीओ सिविल चौपाल होंगे।
असिस्टेंट कमिश्नर बिझड़ी पीपी सिंह अब ऊना के डिप्टी कमिश्नर होंगे। असिस्टेंट कमिश्नर, काजा हितेश आजाद अब एसडीओ सिविल चुराह होंगे। असिस्टेंट कमिश्नर ठियोग ईशा अब डिप्टी कमिश्नर शिमला होंगी। असिस्टेंट कमिश्नर राम्या चौहान अब डिप्टी कमिश्नर चंबा होंगी। वह जिला पर्यटन विकास अधिकारी चंबा का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी।