फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp govt taken big decision against illegal mining

अवैध खनन के खिलाफ सरकार का बड़ा फैसला

Sat, 30 Aug 2014 08:29 AM IST
Updated Sat, 30 Aug 2014 08:29 AM IST
विज्ञापन
hp govt taken big decision against illegal mining

प्रदेश सरकार अवैध माइनिंग करना भारी पड़ेगा। सरकार ने अवैध माइनिंग में जुर्माना राशि 5 गुणा जुर्माना बढ़ाने का फैसला लिया है। प्रदेश में बड़े स्तर पर अवैध माइनिंग हो रही है। इसको रोकने के लिए ये फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


पहले अवैध माइनिंग पर ट्रक और टिपर मालिकों से 5 हजार रुपये जुर्माना राशि ली जाती थी, राशि कम होने से लोग इसे आसानी से चुकता कर देते थे, अब राशि बढ़ाए जाने से ट्रक मालिकों को अवैध माइनिंग के लिए सौ बार सोचना पड़ेगा।
विज्ञापन


विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक और टिप्पर को माल समेत पकड़े जाने पर मौके पर ही जुर्माने की पर्ची काटी जाएगी।

ये भी जब्त करेगी सरकार

hp govt taken big decision against illegal mining

ट्रक में डाला गया रेता और बंजरी भी सरकार के खाते में जाएगी। इसके अलावा सरकार ने अवैध डंपिंग पर भी नकेल कसने का फैसला लिया है। इसमें 50 हजार रुपये जुर्माना राशि किए जाने का प्रावधान किया जा रहा है।

ऊंचाई वाले क्षेत्रों की अपेक्षा प्रदेश के मैदानी इलाकों पर अवैध डंपिंग हो रही है। नदी नालों पर रोड़ी रेता निकालकर लोग सड़कों के किनारे जमा कर देते हैं। उसके बाद इसे बाहरी राज्यों के लिए सप्लाई किया जाता है।

ऐसे में सरकार के इस फैसले से अवैध खनन और डंपिंग पर लगाम लग सकती है। प्रदेश में आए दिन अवैध खनन की शिकायतें मिलती रही है। ऐसे में सरकार अब इनके खिलाफ कड़ा रुख अपनाने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed