फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Govt Jobs: Himachal Agricultural University will recruit 51 posts, know the last date of application

HP Govt Jobs: हिमाचल कृषि विश्वविद्यालय में 51 पदों पर होगी भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

Wed, 16 Jul 2025 11:37 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 16 Jul 2025 11:37 AM IST
सार

कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में लंबे समय से खाली चल रहे शिक्षक और गैर-शिक्षक पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन
HP Govt Jobs: Himachal Agricultural University will recruit 51 posts, know the last date of application
कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में लंबे समय से खाली चल रहे शिक्षक और गैर-शिक्षक पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विवि प्रबंधन ने तीन अलग-अलग विज्ञापन जारी करते हुए भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें 37 सहायक प्राध्यापकों और 14 गैर-शिक्षकीय पदों को भरने की घोषणा की गई है।

विज्ञापन

आवेदन की अंतिम तिथि 8 अगस्त रखी गई है, जबकि जनजातीय क्षेत्रों के अभ्यर्थी 23 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के खाली होने से छात्र और कर्मचारी वर्ग नाराज था। विवि की एबीवीपी इकाई ने यह मुद्दा हाल ही में राज्यपाल के समक्ष भी उठाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार पद लंबे समय से खाली थे लेकिन विवि की वित्तीय स्थिति कमजोर होने के कारण इन्हें नहीं भरा जा सका था। कुलपति प्रो. नवीन कुमार ने कहा कि विभिन्न विभागों में सहायक प्राध्यापक और गैर शिक्षक के पदों को भरने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक आवेदन करें।

विज्ञापन

 लोक सेवा आयोग सात सितंबर को करवाएगा वन सेवा की प्रारंभिक परीक्षा
 हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 की तिथि की आधिकारिक घोषणा कर दी है। प्रारंभिक परीक्षा 7 सितंबर 2025 (रविवार) को एक ही सत्र में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होगी। परीक्षा शिमला, मंडी और कांगड़ा के धर्मशाला स्थित निर्धारित केंद्रों पर करवाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed