फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp govt is planning to end semester system in colleges

कॉलेजों में सेमेस्टर सिस्टम पर बड़ा फैसला लेने की तैयारी में सरकार

Wed, 18 Apr 2018 02:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 18 Apr 2018 02:04 PM IST
विज्ञापन
hp govt is planning to end semester system in colleges

प्रदेश सरकार कॉलेजों में सेमेस्टर सिस्टम पर बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है। प्रदेश के कॉलेजों में सेमेस्टर सिस्टम को खत्म कर वार्षिक परीक्षा के पुराने पैट्रन पर लौटने की तैयारी शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय के आदेशानुसार शिक्षा विभाग ने वार्षिक परीक्षा शुरू करने के लिए कमेटी गठित करने का काम शुरू कर दिया है। सरकार द्वारा गठित की जाने वाली कमेटी में राज्य विश्वविद्यालय और शिक्षा निदेशालय के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा। 
विज्ञापन


कमेटी से सेमेस्टर सिस्टम को समाप्त करने से होने वाले नुकसान-फायदे को लेकर सुझाव मांगे जाएंगे। राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम की खामियों को दूर करने के लिए राय मांगी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने अपने दृष्टि पत्र में की थी ये घोषणा

hp govt is planning to end semester system in colleges
प्रदेश में नई व्यवस्था शुरू करने से रूसा के तहत केंद्र सरकार से मिलने वाली फंडिंग पर कोई असर न पड़े, इसको लेकर भी कमेटी सुझाव देगी। कमेटी की सिफारिशों को कैबिनेट में ले जाया जाएगा। 

कैबिनेट से मंजूरी मिलते ही प्रदेश में पुरानी व्यवस्था के तहत कॉलेजों में साल में सिर्फ एक बार परीक्षाएं होंगी। वर्तमान में सेमेस्टर सिस्टम के तहत हर छह माह बाद परीक्षाएं होती हैं।

परीक्षा परिणाम निकलने में होने वाली देरी के चलते सरकार ने पुराने पैट्रन पर लौटने का फैसला लिया है। बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने अपने दृष्टि पत्र में सेमेस्टर सिस्टम को समाप्त करने की घोषणा की थी।

राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम को और अधिक सशक्त करने का भाजपा ने दावा किया था। अब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही शिक्षा विभाग ने दृष्टि पत्र में की गई घोषणाओं को अमलीजामा पहनाने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed