फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp govt is changing town and country planning rule

सत्ताधारी कद्दावर नेता के रिश्तेदार का होटल चपेट में आया तो बदले जा रहे नियम

Wed, 07 Feb 2018 12:14 PM IST
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 07 Feb 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
hp govt is changing town and country planning rule

सत्ताधारी कद्दावर नेता के  रिश्तेदार और रसूखदारों को फायदा पहुंचाने के लिए सरकार अब टीसीपी नियम बदलने जा रही है। सूबे में अवैध तौर पर बने होटलों को बिजली-पानी मुहैया कराने के लिए ऐसा किया जा रहा है। इसके लिए सरकार ने टीसीपी नियमों में संशोधन को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


होटल एसोसिएशन ने सरकार से इसके लिए गुजारिश की थी।कुल्लू-मनाली समेत हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों में करीब 300 होटल अवैध तौर पर बनाए गए थे। एनजीटी और हाईकोर्ट के आदेश पर नियमों के विपरीत बने इन होटलों के बिजली-पानी के कनेक्शन काट दिए गए थे।
विज्ञापन


धर्मशाला, कुल्लू, मनाली व कसौली जैसे पर्यटन स्थलों में बने इन होटलों को एक तरह से सील कर दिया गया था। इन होटलों का 30 से 50 फीसदी तक निर्माण अवैध पाया गया था। बताया जा रहा है कि कई होटलों के नक्शे तक अप्रूव नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

भवन मालिक भी ले सकेंगे फायदा 

hp govt is changing town and country planning rule

इसके चलते इन पर कार्रवाई की गई थी।अब सरकार इन होटलों को दोबारा चालू करने के लिए नियमों में संशोधन करने जा रही है। हिमाचल में सरकार ने भले ही अवैध भवन मालिकों पर कोई कार्रवाई न की हो, लेकिन टीसीपी नियम में संशोधन होने से इन लोगों को भी फायदा होगा।

प्रदेश में जिन भवनों का नक्शा पास है, लेकिन भवन निर्माण के दौरान भवन मालिकों ने अतिक्रमण किया है, ऐसे लोग भी इस अवैध निर्माण को सरेंडर करवा कर सरकार से मूलभूत सुविधाएं ले सकेंगे। हालांकि सरकार ने इसके पीछे तर्क दिया है कि अवैध भवन मालिकों पर सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की है। उनके बिजली और पानी के कनेक्शन नहीं काटे हैं।  

3 फरवरी को संशोधन को दी है मंजूरी
धर्मशाला में इसी माह शनिवार 3 फरवरी को हुई कैबिनेट की बैठक में नियमों में संशोधन को मंजूरी दी गई है। प्रस्तावित संशोधन के अनुसार होटल का अवैध निर्माण वाला हिस्सा तो सील रहेगा, लेकिन बाकी एरिया में सरकार बिजली-पानी जैसी सभी मूलभूत सेवाएं उपलब्ध करवा देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed