फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP govt increase homegaurd allowance, best jail warden will be honoured.

होमगार्डों का भत्ता बढ़ा, अच्छा काम करने पर जेलकर्मी होंगे सम्मानित

Fri, 22 Apr 2016 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 22 Apr 2016 11:11 AM IST
विज्ञापन
 HP govt increase homegaurd allowance, best jail warden will be honoured.
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

राज्य सरकार ने वीरवार को प्रदेश के होमगार्डों का भत्ता बढ़ा दिया है। पहली अप्रैल से लागू होने वाले आदेश में अब नान ट्राइबल क्षेत्र के होमगार्ड जवानों को साढ़े तीन सौ रुपये भत्ता मिलेगा जबकि जनजातीय क्षेत्रों के लिए 424 रुपये मिलेंगे। बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने होमगार्डों का भत्ता बढ़ाने की घोषणा की थी जिसके बाद वीरवार को इस संबंध में आदेश भी जारी हो गए। वहीं, सरकार ने 8 नए फायर पोस्ट बनाने की भी मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


वही, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने वीरवार को कारागार विभाग के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान महानिदेशक कारागार सोमेश गोयल द्वारा विभागीय गतिविधियों पर प्रेजेन्टेशन दिया। जिसके बाद सीएम ने जेलों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 3 लाख रुपये और कर्मचारियों के कल्याण के लिए 2 लाख रुपये वार्षिक के अतिरिक्त कर्तव्य निर्वहन व अन्य उपलब्धियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभाग के कर्मचारियों को पुरस्कार के लिए 30 हजार रुपये उपलब्ध करवाने पर सहमति जताई।
विज्ञापन


सिंह ने नाहन बंदीगृह के विस्तार की संभावनाओं का पता लगाने तथा मंडी में शहर से बाहर जेल के नए परिसर के निर्माण के लिए कहा। पुलिस महानिदेशक ने बताया कि मंडी में कारागार निर्माण के लिए भूमि विभाग के नाम हस्तांतरित कर दी गई है तथा कुल्लू में भी कारागार परिसर के लिए भूमि चिन्हित की गई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने रामपुर में इसी तरह के कारागार प्रकोष्ठ के निर्माण की संभावना तलाशने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक रामपुर जेल में कैदियों को न्यायिक हिरासत में रखा जा रहा है।  वहीं, विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 69 पदों को भरने की अनुमति प्रदान की। उन्होंने कैदियों द्वारा बुनाई उत्पादों में गुणवत्ता बढ़ाने व वृद्धि के लिए नई मशीनरी प्रदान करने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान डीजी ने बैठक में नालागढ़ में कारागार खोलने और उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण एवं कौशल प्रदान करने का प्रस्ताव रखा ताकि उद्योगों द्वारा इनकी सेवाएं ली जा सकें और कैदी सम्मानजनक आजीविका अर्जित कर सकें।

क्षमता से 26 प्रतिशत ज्यादा कैदी ढो रही हिमाचल के कारागार
पुलिस महानिदेशक ने बताया कि वर्तमान में राज्य के कारागारों में क्षमता से 26 प्रतिशत अधिक कैदी हैं। प्रदेश के 14 विभिन्न कारागारों और एक बाल सुधार गृह में 138 महिला कैदियों सहित 1692 कैदियों की क्षमता है। इन कारागारों में 77 महिला कैदियों सहित कुल 2137 कैदी हैं। उन्होंने कहा कि रामपुर तथा नालागढ़ में नए उप कारागारों का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है।


सकारात्मक काम कर रहे जेलों में कैदी
राज्य के कारागारों में कैदी बढ़ई, बेकरी उत्पाद, मोबाइल कंटीन, दुग्धोत्पादन, सिलाई, ड्राई क्लीनिंग, कार वाशिंग, बुनाई और बैग बनाने का कार्य कर रहे हैं। डीजी जेल ने बताया कि जेलों में कैदियों द्वारा बनाए गए 500 कंबल मंडी अस्पताल को भेजे गए हैं। वहीं, कैदियों द्वारा 1093 कंबल, 175 चटाईयां, 200 शॉलें भी तैयार की हैं। बताया कि विभिन्न कारागारों में 32 कैदी स्नातक और 75 कैदी जमा दो की पढ़ाई कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed