फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Govt Give Relief, Now People can make house on 2 biswa land.

सरकार ने दी राहत, अब इतनी सी जमीन पर भी घर बना सकेंगे लोग

Thu, 11 May 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 11 May 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
HP Govt Give Relief, Now People can make house on 2 biswa land.

हिमाचल के सैकड़ों लोगों को राहत देते हुए राज्य सरकार ने शहरी क्षेत्रों में दो बिस्वा पुश्तैनी जमीन पर घर बनाने की मंजूरी दे दी है। चार बिस्वा जमीन पर घर बनाने की शर्त में छूट देते हुए प्रदेश सरकार ने साफ किया है कि यह राहत सिर्फ उन भू मालिकों को मिलेगी, जिन्होंने अपनी जमीन बेच दी है और अब उनके पास सिर्फ दो बिस्वा पुश्तैनी जमीन बची है।

विज्ञापन


ऐसे भू मालिक पंजीकृत निजी प्लानरों से नक्शा बनवाकर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग से घर बनाने की अनुमति ले सकते हैं। इसकी पुष्टि शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने की है। उल्लेखनीय है कि अभी तक 4 बिस्वा से कम जमीन पर घर बनाने की अनुमति नहीं थी।
विज्ञापन


इसी वजह से राजधानी शिमला के टीसीपी एरिया समेत धर्मशाला, सोलन, नाहन और कुल्लू में ऐसे कई मामले लंबित थे। अब सरकार ने मंजूरी देकर ऐसे लोगों को बड़ी राहत दी है। कसुम्पटी के विधायक अनिरुद्ध सिंह ने भी यह मामला प्रदेश सरकार से लेकर विधानसभा तक उठाया था। अनिरुद्ध ने कहा था कि उनके विधानसभा क्षेत्र में सैकड़ों ऐसे लोग हैं, जिनके पास सिर्फ दो बिस्वा जमीन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed