फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Govt: Doctors and nurses will return to their original place, govt has given orders to cancel deputation

HP Govt: डॉक्टरों, नर्सों की मूल स्थान पर होगी वापसी, सरकार ने दिए प्रतिनियुक्ति रद्द करने के आदेश

Mon, 28 Oct 2024 10:45 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 28 Oct 2024 10:45 AM IST
सार

सरकार ने प्रतिनियुक्ति पर गए इन अधिकारियों और कर्मचारियों के डेपुटेशन रद्द करने के लिए कहा है। स्वास्थ्य निदेशालय ने भी इसकी सूची मांगी है। 

विज्ञापन
HP Govt: Doctors and nurses will return to their original place, govt has given orders to cancel deputation
स्वास्थ्य विभाग, हिमाचल प्रदेश - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

नेताओं से जुगाड़ लगाकर घर के पास प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं देने वाले स्वास्थ्य महकमे के 400 से ज्यादा मेडिकल अफसरों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ को मूल स्थान पर आना होगा। सरकार ने प्रतिनियुक्ति पर गए इन अधिकारियों और कर्मचारियों के डेपुटेशन रद्द करने के लिए कहा है। स्वास्थ्य निदेशालय ने भी इसकी सूची मांगी है। कई डेपुटेशन पर गए डाॅक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ के सदस्यों ने वापस अपने मूल स्थान पर सेवाएं देने भी शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार को लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि अफसरों और कर्मचारियों की जहां तैनाती की गई है, वहां पर सेवाएं देने के बजाय प्रतिनियुक्ति पर घर के पास ड्यूटी दे रहे हैं। दूरदराज के अस्पतालों में नर्सों की भारी कमी है। औषधालय में पैरा मेडिकल स्टाफ भी कम है। सरकार दो से तीन महीने बाद डॉक्टर, नर्स, पैरा मेडिकल स्टाफ के पदों को भर रही है।
विज्ञापन


कुछ समय तक सेवाएं देने के बाद यह मेडिकल अफसर, नर्सें जुगाड़ लगाकर घर के आसपास के अस्पतालों और औषधालय में अपना डेपुटेशन करा रहे हैं। प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ करना चाह रही है। सरकार ने भी जनजातीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों को घर द्वार पर सुविधाएं देने की पहल की है। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रकाश चंद दरोच ने कहा है कि प्रतिनियुक्ति पर गए डाॅक्टरों नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ को वापस अपने मूल स्थान पर ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए कहा गया है। कई ने ड्यूटी ज्वाइन भी कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई अस्पतालों में जरूरत से ज्यादा स्टाफ
 सरकार को शिकायतें मिली है कि हिमाचल के कई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला और सिविल अस्पतालों में जरूरत से ज्यादा स्टाफ है। ऐसे में इस स्टाफ को भी इधर से उधर किया जाना है। प्रदेश सरकार की ओर से इसको लेकर सख्त निर्देश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed