फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Govt Decided to Take 500 Crore Loan.

500 करोड़ का कर्ज लेगी हिमाचल सरकार, इसलिए लेना पड़ा फैसला

Sun, 21 May 2017 01:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 21 May 2017 01:31 PM IST
विज्ञापन
HP Govt Decided to Take 500 Crore Loan.

आर्थिक संकट से जूझ रही प्रदेश सरकार 500 करोड़ का कर्ज लेने जा रही है। विकास कार्यों को संचालित करने के नाम पर यह कर्ज लेने की तैयारी है। सरकार ने दस वर्ष अवधि वाले अपने पांच सौ करोड़ के स्टॉक बेचने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


वित्त विभाग ने शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी है। बीते वित्तीय वर्ष में भी सरकार ने साढ़े तीन हजार करोड़ का कर्ज लिया था, जबकि इस बार पहली तिमाही में ही पांच सौ करोड़ के स्टॉक बेचकर बाजार से पैसा लिया जाएगा। 
विज्ञापन


सरकार को ओर से जारी अधिसूचना में स्टॉक को भारतीय रिजर्व बैंक के माध्यम से बेचा जाएगा। मुंबई में 23 मई को नीलामी होगी, जिसके लिए राज्य सरकार ने केंद्र से अनुमति ले ली है। सरकार का अनुमान है कि पांच सौ करोड़ के स्टॉक पर इतना ही पैसा बाजार से मिल जाएगा, जिसकी अदायगी मई 2027 के बाद करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्तीय संकट से जूझ रही सरकार के वार्षिक बजट प्लान का अधिकांश हिस्सा कर्मचारी वेतन और पेंशन में जाता है। ऐसे में विकास कार्यों के लिए सरकार को केंद्र पोषित योजनाओं या फिर कर्ज पर ही निर्भर होना पड़ता है। इसी वर्ष जनवरी 2017 से मार्च 2017 के बीच सरकार ने 24 सौ करोड़ का ऋण लिया था।

मौजूदा समय में सरकार पर कर्ज का बोझ 45 हजार करोड़ से अधिक जा पहुंचा है। प्रदेश सरकार के कई निगम और बोर्ड भी घाटे में चल रहे हैं, जिससे नॉन प्लान पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। सरकार ने नॉन प्लान का खर्च कम रखने के लिए जो अनुबंध पर नियुक्तियां देने की नीति बनाई थी, उसमें भी बदलाव किया गया है।


नियमित कर्मचारियों की संख्या बढ़ने से सरकार पर आने वाले दिनों में आर्थिक बोझ और बढ़ेगा। इसके अलावा सरकार आउटसोर्सिंग से नियुक्त कर्मचारियों को नियमित करने की नीति पर काम कर रही है। अगर ऐसा हुआ तो सरकार पर भारी आर्थिक बोझ पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed