फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp govt cabinet meeting.

वीरभद्र कैबिनेट की बैठक आज, इन पर आएगा फैसला

Tue, 30 Jun 2015 10:30 AM IST
Updated Tue, 30 Jun 2015 10:30 AM IST
विज्ञापन
hp govt cabinet meeting.

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को राज्य सचिवालय में 10 बजे शुरू होगी। इसमें कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में विभिन्न विभागों में रिक्तियां भरने के निर्णय लिए जा सकते हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा बिजली प्रोजेक्टों के लिए नए निवेशकों को राहत देने के लिए अपफ्रंट प्रीमियम कम करने सहित अन्य नए प्रावधान करने के लिए संशोधित ऊर्जा नीति के नए ड्राफ्ट को भी कैबिनेट मंजूरी दे सकती है।
विज्ञापन


जेपी कंपनी के बिजली प्रोजेक्टों के विक्रय पर भी मंत्रिमंडल अपना निर्णय सुना सकता है। कई स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड करने पर भी कैबिनेट हरी झंडी दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक बुलाई बैठक

hp govt cabinet meeting.

मंत्रिमंडल की यह बैठक अचानक बुलाई गई है। पहले यह बैठक 29 जून को प्रस्तावित थी। इस बीच अचानक मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का दिल्ली का दौरा तय हो गया। सीएम वीरभद्र सिंह ने 29 जून को दिल्ली जाना था। उनका दौरा फिर एक दिन आगे टाल दिया गया।

अब 30 जून को फिर से मंत्रिमंडल की बैठक बुला ली गई गई। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की यह बैठक मंगलवार को आयोजित की जा रही है। मंगलवार ढाई बजे सीएम दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उनकी कैबिनेट के मंत्री भी दिल्ली जाएंगे। दिल्ली में सीएम की हाईकमान के नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठकें होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed