फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hp Government job: 350 drivers will be recruited in HRTC, process will start after Diwali

सरकारी नाैकरी: एचआरटीसी में भर्ती होंगे 350 चालक, दिवाली के बाद शुरू होगी प्रक्रिया

Fri, 18 Oct 2024 09:32 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 18 Oct 2024 09:32 AM IST
सार

 चालकों की कमी के कारण प्रभावित हो रही बस सेवाओं के मद्देनजर नए चालकों को भर्ती करने की योजना है। दिवाली के बाद निगम भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा।

विज्ञापन
hp Government job: 350 drivers will be recruited in HRTC, process will start after Diwali
एचआरटीसी में चालकों की भर्ती। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) जल्द ही 350 पदों के लिए चालकों की भर्ती शुरू करने जा रहा है। चालकों की कमी के कारण प्रभावित हो रही बस सेवाओं के मद्देनजर नए चालकों को भर्ती करने की योजना है। दिवाली के बाद निगम भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। इस बार आवेदकों का ड्राइविंग कौशल इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग रिसर्च सरकाघाट मंडी में परखा जाएगा। एचआरटीसी दिवाली के बाद चालकों की भर्ती के लिए पद विज्ञापित करेगा।

विज्ञापन

इस बार चालकों की भर्ती के लिए मुख्य टेस्ट शिमला के तारादेवी डिपो के बजाय इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग रिसर्च सरकाघाट मंडी में आयोजित होंगे। प्राथमिक चरण के ड्राइविंग टेस्ट मंडल स्तर पर आयोजित होंगे। एचआरटीसी के प्रदेश में 4 मंडल हैं। इनमें हमीरपुर, शिमला, मंडी और धर्मशाला शामिल हैं। हमीरपुर मंडल के प्रारंभिक ड्राइविंग टेस्ट बिलासपुर, शिमला मंडल के टेस्ट तारादेवी, धर्मशाला मंडल के जसूर और मंडी मंडल के मंडी में लिए जाएंगे। चालकों की भर्ती से रूट प्रभावित होने की समस्या का समाधान हो जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं चलेगा कोई सिफारिश
एचआरटीसी में 350 चालकों की भर्ती प्रस्तावित है। दिवाली के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। बस चालक का काम बेहद जिम्मेदारी का होता है। इसलिए इसमें कोई सिफारिश नहीं चलेगी। चालकों के ड्राइविंग टेस्ट मंडी के सरकारघाट स्थित ड्राइविंग ट्रेनिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट में होंगे। - मुकेश अग्निहोत्री, परिवहन मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed