टीचर डायरी नहीं भरने वाले शिक्षकों को जारी होंगे नोटिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीचर डायरी समय से नहीं भरने वाले शिक्षकों को ऐसा करना अब महंगा पड़ेगा। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को आदेश जारी कर डायरी नहीं भरने वाले और लेसन प्लान नहीं बनाने वाले शिक्षकों का ब्योरा देने को कहा है।
निदेशालय के अफसरों के औचक निरीक्षण के दौरान कई स्कूलों में खामियां सामने आई हैं। संयुक्त निदेशक प्रारंभिक शिक्षा हितेश आजाद ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों को नोटिस करने का फैसला लिया है।
पहली से आठवीं कक्षा वाले सरकारी स्कूलों में शिक्षकों को टीचर डायरी नियमित तौर पर भरना अनिवार्य किया गया है। स्कूली बच्चों को क्या पढ़ा दिया गया है? क्या पढ़ाना है? स्कूल में अन्य क्या गतिविधियां की जा रही हैं? इसका पूरा ब्योरा टीचर डायरी में लिखा जाता है।
शिक्षकों को इस बात का करना होगा उल्लेख
इसके अलावा बच्चों को पढ़ाने के लिए क्या लेसन प्लान बनाया गया है। इसका उल्लेख भी डायरी में किया जाता है। लेकिन कई शिक्षक इसे लेकर गंभीर नहीं है। ऐसे शिक्षकों के खिलाफ अब प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय सख्त कार्रवाई करेगा।
निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस देने को कहा है। इसके अलावा शिक्षकों को इस संदर्र्भ में जागरूक भी किया जाएगा। जिला उपनिदेशकों द्वारा इस मामले को लेकर उठाए गए कदमों की रिपोर्ट निदेशालय भेजने को भी कहा गया है।