फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Constable Paper Leak case: Two accused sent on remand till June 7

HP Constable Paper Leak: सात जून तक रिमांड पर भेजे पेपर लीक मामले के दो आरोपी

Fri, 03 Jun 2022 10:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 Jun 2022 10:35 PM IST
सार

पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले के दो आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उन्हें सात जून तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
HP Constable Paper Leak case: Two accused sent on remand till June 7
पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले के दो आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उन्हें सात जून तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मामले में सोमवीर मीना (34) निवासी मकान नंबर 1011/23 ब्लॉक एल-11 संगम विहार नई दिल्ली और आरोपी राजीव (42) निवासी मकान नंबर 29 न्यू एजी कॉर्पोरेटिव कॉलोनी कटरु दोरंडा राची झारखंड को एसआईटी ने गिरफ्तार किया था। आरोपी सोमवीर मीना ठेकेदारी का काम करता है और राजीव रेलवे विभाग में कार्यरत है। उस पर पहले से जेई परीक्षा में सीबीआई की ओर से मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को शुक्रवार को कांगड़ा में शिखा लखनपाल की अदालत में पेश किया गया था। अब आरोपियों को सात जून को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed