{"_id":"69c91cd4dc84d103dc00bd42","slug":"hp-congress-jinta-nanda-and-himral-to-oversee-congress-organization-amit-assigned-charge-of-vc-administration-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Congress: जिंटा, नंदा और हिमराल संभालेंगे कांग्रेस संगठन, अमित को उपाध्यक्ष प्रशासन का जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Congress: जिंटा, नंदा और हिमराल संभालेंगे कांग्रेस संगठन, अमित को उपाध्यक्ष प्रशासन का जिम्मा
Mon, 30 Mar 2026 06:00 AM IST
Ankesh Dogra
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 30 Mar 2026 06:00 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने पार्टी के तीन नेताओं विनोद जिंटा, अमित नंदा और हरिकृष्ण हिमराल को संगठन में अहम जिम्मेदारी सौंपी है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विनोद जिंटा, अमित नंदा और हरिकृष्ण हिमराल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल कांग्रेस में संगठनात्मक फेरबदल के बीच हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने पार्टी के तीन नेताओं को संगठन में अहम जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी अध्यक्ष ने विनोद जिंटा को संगठन महासचिव, अमित नंदा को संगठन उपाध्यक्ष प्रशासन और हरिकृष्ण हिमराल को महासचिव फ्रंटल संगठन का दायित्व सौंपा है।
विज्ञापन
विनय कुमार ने बताया कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए तीन वरिष्ठ नेताओं को इनकी निष्ठा, संगठनात्मक क्षमता और पार्टी के प्रति समर्पण को ध्यान में रखते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
शिमला जिले के चौपाल से संबंध रखने वाले विनोद जिंटा ने एनएसयूआई से राजनीतिक जीवन की शुरुआत की है और सबसे कम उम्र के संगठन महासचिव के दायित्व तक पहुंचे हैं। विनोद जिंटा एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव के अलावा यूथ कांग्रेस में विभिन्न पदों पर रहने के बाद प्रदेश सचिव के रूप में भी सेवाएं दी हैं। शिमला शहर से ताल्लुक रखने वाले अमित नंदा वर्तमान में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
नंदा एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस से करीब 32 वर्षों से जुड़े रहे हैं। पूर्व वीरभद्र सिंह सरकार के कार्यकाल में अमित नंदा अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। शिमला ग्रामीण के हरिकृष्ण हिमराल सुन्नी तहसील से पहले कांग्रेस नेता हैं, जिन्हें पार्टी महासचिव का दायित्व सौंपा गया है। कांग्रेस वॉर रूम के अध्यक्ष के अलावा हिमराल ने संगठन सचिव का दायित्व भी संभाला है। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष के राजनीतिक सलाहकार रहे हिमराल मौजूदा समय में प्रदेश कांग्रेस प्रशिक्षण विभाग के प्रमुख का जिम्मा संभाल रहे हैं।