डिपुओं में एक हफ्ते के भीतर मिलेगा सरसों तेल, ये हैं नए रेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में खाद्य आपूर्ति निगम ने सरसों तेल के टेंडर खोल दिए हैं। इसमें पांच कंपनियों ने भाग लिया था। 99.40 रुपये प्रति किलो सबसे कम रेट वाली कंपनी को निगम ने टेंडर देने की हामी भरी है।
सोमवार को यह मामला सरकार को भेजा जाएगा। इसी दिन औपचारिकताएं पूरी कर कंपनी को सप्लाई ऑर्डर जारी होगा। अब सरकार इस रेट पर सब्सिडी देकर लोगों को खाद्य तेल उपलब्ध कराएगी।
बताया जा रहा है कि यह तेल उपभोक्ताओं को 65 से 67 रुपये लीटर के बीच पड़ सकता है। खाद्य आपूर्ति निगम एक सप्ताह में उपभोक्ताओं को खाद्य तेल उपलब्ध कराने का दावा कर रहा है।
इसी महीने मिलेगा दो माह का कोटा
सोमवार को सप्लाई आर्डर जारी होने के दो दिन के भीतर कंपनी को खाद्य तेल गोदामों में पहुंचाना होगा। उपभोक्ताओं को जून से लेकर डिपुओं में खाद्य तेल उपलब्ध नहीं हुआ है। टेंडर में देरी के चलते यह दिक्कतें आई हैं।
परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा है कि उपभोक्ताओं का कोटा लैप्स नहीं होगा। हिमाचल में 15 जुलाई से पहले खाद्य तेल की सप्लाई होने की संभावना है। लोग जून महीने तेल का कोटा जुलाई महीने में एक साथ ले सकेंगे।
अभी कई डिपुओं में नहीं पहुंची चीनी
जिलों में भले की चीनी की सप्लाई पहुंच गई हो लेकिन शिमला जिले के कई डिपुओं में चीनी नहीं मिल रही है। उपभोक्ताओं को महंगे दामों पर बाजार से चीनी खरीदनी पड़ रही है।