फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hp Cabinet meeting will be held in Dharamshala during CM Sukhu's Kangra visit, many decisions will be approved

Himachal: सीएम सुक्खू के कांगड़ा प्रवास के दाैरान धर्मशाला में होगी कैबिनेट की बैठक, कई फैसलों पर लगेगी मुहर

Fri, 17 Jan 2025 05:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 Jan 2025 05:33 PM IST
सार

 प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कांगड़ा प्रवास के दौरान धर्मशाला में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक भी होगी। 

विज्ञापन
hp Cabinet meeting will be held in Dharamshala during CM Sukhu's Kangra visit, many decisions will be approved
कांगड़ा प्रवास के लिए धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कांगड़ा प्रवास के दौरान धर्मशाला में मंत्रिमंडल की बैठक भी होगी। 23 या 24 जनवरी को बैठक हो सकती है। 25 जनवरी को मनाए जाने वाले राज्य स्तरीय पूर्ण राजत्व दिवस समारोह के चलते कैबिनेट बैठक बुलाई जा रही है। संभावित है कि समारोह में की जाने वाली घोषणाओं को कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी जाएगी। चर्चा है कि पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री महंगाई भत्ते की किस्त जारी करने का एलान कर सकते हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शुक्रवार को कांगड़ा जिला के शीतकालीन प्रवास पर धर्मशाला पहुंचे। साई ग्राउंड के हेलीपैड पर कांग्रेस सरकार के मंत्रियों, विधायकों, कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने धौलाधार फूड स्ट्रीट का शिलान्यास और महिला पुलिस थाना का उद्घाटन किया।

विज्ञापन


इस दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह, आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन रघुवीर बाली, योजना आयोग के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक आशीष बुटेल, केसीसी बैंक के चेयरमैन कुलदीप पठानिया, चेयरमैन रामचंद्र पठानिया, संजय चौहान, धर्मशाला से पूर्व उम्मीदवार देवेंद्र जग्गी, डीजीपी डॉ. अतुल वर्मा, धर्मशाला नगर निगम की मेयर नीना शर्मा मौजूद रहे। धर्मशाला पहुंचने पर सीएम ने कहा कि कांगड़ा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम रखे गए हैं। इस दाैरान करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के शिलान्यास व उद्घाटन किए जाएंगे। कहा कि कांगड़ा का विकास सरकार की प्राथमिकता में है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। 
विज्ञापन



सीएम ने धर्मशाला शहर की पहली सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को कांगड़ा जिले के धर्मशाला में स्थापित की गई पहली 750 किलोवाट की सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया। 8,500 वर्ग मीटर भूमि पर 4.74 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस परियोजना से प्रतिदिन लगभग 2,000 यूनिट बिजली पैदा होगी, जिससे हर महीने 2.80 लाख रुपये की आय होगी।  इस परियोजना का निर्माण कार्य अक्तूबर 2023 में शुरू किया गया था और नवंबर 2024 में पूरा हुआ। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड ने इस परियोजना से उत्पादित बिजली खरीदने के लिए समझौता किया है। इस परियोजना में 1,364 सौर पैनल शामिल हैं, जो बिजली और अग्नि सुरक्षा सहित व्यापक सुरक्षा उपायों से सुसज्जित हैं और विद्युत सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक अर्थिंग और बॉन्डिंग सिस्टम भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हरित ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है और सौर ऊर्जा का दोहन करने के लिए एक व्यापक रणनीति पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 72 मेगावाट की संयुक्त क्षमता वाली सात सौर ऊर्जा परियोजनाएं जल्द ही आवंटित कर दी जाएंगी। इसके अतिरिक्त 325 मेगावाट क्षमता वाली आठ परियोजनाओं के लिए सर्वेक्षण और अध्ययन कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार सरकार 200 किलोवाट के ग्राउंड-माउंटेड सोलर प्लांट लगाकर 200 पंचायतों को ग्रीन पंचायत के रूप में विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

 उन्होंने कहा कि ऊना जिले में 32 मेगावाट की पेखूबेला सौर ऊर्जा परियोजना 15 अप्रैल 2024 को जनता को समर्पित की गई थी। अप्रैल से अक्तूबर 2024 तक इस परियोजना से साढ़े छह महीने में 34.19 मिलियन यूनिट बिजली पैदा की गई, जिससे 10.16 करोड़ रुपये की कमाई हुई। इसके अतिरिक्त ऊना जिले के भंजाल में पांच मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना 30 नवंबर 2024 से शुरू की गई, जबकि 10 मेगावाट की अघलौर सौर ऊर्जा परियोजना का निर्माण शीघ्र ही पूर्ण हो जाएगा।  मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए वर्ष 2026 तक हिमाचल प्रदेश को देश का पहला हरित ऊर्जा राज्य बनाने के लिए प्रयासशील है। हरित ऊर्जा का दोहन कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद करेगा और जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभाव को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


 

 मजाक-मजाक में महिला पुलिस थाना के पुरुष लॉकअप में गए मंत्री व विधायक, खूब लगे ठहाके
वहीं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने धर्मशाला में महिला पुलिस थाना का उद्घाटन किया। इस माैके पर मजाक-मजाक में मंत्री यादवेंद्र गोमा व विधायक आशीष बुटेल महिला पुलिस थाना के पुरुष लॉकअप में घुस गए। इस दाैरान दोनों के सलाखों के पीछे होने पर खूब ठहाके लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed