फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Budget Session: Dhaniram Shandil said- 2.42 lakh women will get Rs 1500 from this month itself.

HP Budget Session: धनीराम शांडिल बोले- 2.42 लाख महिलाओं को इसी माह से मिलेंगे 1500 रुपये

Thu, 22 Feb 2024 06:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 22 Feb 2024 06:41 PM IST
सार

प्रदेश में 2.42 लाख महिलाओं को इसी महीने से प्रतिमाह 1500-1500 रुपये मिलना शुरू हो जाएंगे। कांग्रेस विधायक चैतन्य शर्मा के सवाल का जवाब देते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन
HP Budget Session: Dhaniram Shandil said- 2.42 lakh women will get Rs 1500 from this month itself.
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 2.42 लाख महिलाओं को इसी महीने से प्रतिमाह 1500-1500 रुपये मिलना शुरू हो जाएंगे। स्पीति से जून 2023 से शुरू हुई महिला सम्मान निधि योजना अब लाहौल और उदयपुर में भी शुरू कर दी गई है। प्रतिमाह 1000 और 1150 रुपये की सामाजिक सुरक्षा पेंशन लेने वाली महिलाएं भी योजना में शामिल कर दी गई हैं। इस माह से इन्हें भी 1500 रुपये मिलेंगे। गुरुवार को कांग्रेस विधायक चैतन्य शर्मा के सवाल का जवाब देते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 1 फरवरी से इन पात्र महिलाओं को लाभ दिया जाएगा। प्रदेश की अन्य पात्र महिलाओं को भी जल्द चरणबद्ध तरीके से प्रतिमाह 1500-1500 रुपये दिए जाएंगे। विधायक सुधीर शर्मा के सवाल का लिखित जवाब देते हुए शांडिल ने बताया कि प्रदेश में सुख आश्रय योजना के तहत 15 जनवरी 2024 तक विभिन्न मदों के तहत कुल 3926 बच्चे लाभान्वित हुए हैं।

विज्ञापन


योजना के तहत 7,53,54,062 रुपये की धनराशि व्यय हुई है। प्रदेश में 60 वर्ष से अधिक आयु के 6,37,785 लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिल रही है। एक जनवरी 2023 से 15 जनवरी 2024 तक 71,248 पात्र लोगों को सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन शुरू की गई है। विधायक जनकराज के सवाल का जवाब देते हुए शांडिल ने बताया कि 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश में दिव्यांगों की संख्या 1,55,316 है। जिन दिव्यांगजनों ने प्रदेश सामाजिक सुरक्षा नियम 2010 के तहत दिव्यांग राहत भत्ता प्राप्त करने के लिए आवेदन किया है, उन सभी पात्र दिव्यांगजनों को चरणबद्ध तरीके से सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की जा रही है। जनवरी 2024 तक 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता वाले 74,551 व्यक्तियों को दिव्यांग राहत भत्ता प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश में एसटी जनसंख्या का अनुपात 5.71 प्रतिशतजनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि प्रदेश की कुल जनसंख्या में से अनुसूचित जनजाति जनसंख्या का अनुपात 5.71 प्रतिशत है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश में अनुसूचित जनजाति से संबंध रखने वाले लोगों की संख्या 3,92,126 है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed