{"_id":"5e68cc628ebc3eeb387ea3b3","slug":"hp-budget-session-2020-argument-between-cm-jairam-thakur-and-mukesh-agnihotri","type":"story","status":"publish","title_hn":"यस बैंक पर सरकार का पैसा डूबने पर सदन में जयराम-मुकेश में तनातनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यस बैंक पर सरकार का पैसा डूबने पर सदन में जयराम-मुकेश में तनातनी
Wed, 11 Mar 2020 05:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 11 Mar 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
यस बैंक का पैसा डूबने पर बुधवार को सदन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री में खूब तनातनी हुई। बजट पर चर्चा शुरू करते हुए नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सीएम बताएंगे कि यस बैंक में पैसा डूबने पर सरकार क्यों सोई रही। क्या मजबूरी थी कि इस बैंक को प्रमोट कि या गया। इस पैसे को डूबने से बचाया जा सकता था।
विज्ञापन
मुकेश अग्निहोत्री ने सदन में कहा कि स्मार्ट सिटी के 75 करोड़ रुपये यस बैंक में पड़े थे। सबने पैसा निकाल दिया, पर यहां सब सोए रहे। इस पर सीएम जयराम ठाकुर ने अग्निहोत्री को कहा कि यस बैंक 2004 में उनकी ही सरकार के समय में आया।
विज्ञापन
डिपॉजिट उनकी सरकार के दौरान शुरू हुए। इस बात के लिए कहना चाहते हैं कि जो पैसा है, उसे डूबने नहीं दिया जाएगा। यह सब दुर्भाग्यपूर्ण है। निजी सेक्टर का भी इसमें पैसा है। कुल कितना है, इसका ब्योरा ले रहे हैं।
विज्ञापन