फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp board will provide unique rollnumber to 10th and 12th students.

10वीं, 12वीं के छात्रों को इस बार मिलेंगे यूनीक रोलनंबर

Wed, 17 Feb 2016 10:05 PM IST
Updated Wed, 17 Feb 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
hp board will provide unique rollnumber to 10th and 12th students.

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड इस बार दसवीं और बारहवीं के लाखों विद्यार्थियों को यूनिक रोलनंबर देगा। यूनिक रोलनंबर के अंकों में ही विद्यार्थी की पूरी जानकारी होगी। यूनिक रोल नंबर सिर्फ दो कक्षाओं के विद्यार्थियों को ही दिया जाएगा। यूनिक रोल नंबर 10 डिजिट का होगा।

विज्ञापन


रोल नंबर के पहले दो डिजिट वर्ष को दर्शाएंगे। यानी विद्यार्थी किस वर्ष परीक्षा दे रहा है, इसकी जानकारी पहले दो डिजिट में होगी। तीसरे डिजिट में कक्षा का विवरण होगा। यानी, विद्यार्थी कौन सी कक्षा का है, रेगुलर है या प्राइवेट, कंपार्टमेंट, तीसरा डिजिट इसे दर्शाएगा।
विज्ञापन


इससे अगले चार डिजिट विद्यार्थी के स्कूल को दर्शाएंगे। रोल नंबर से ही पता लग जाएगा कि विद्यार्थी कौन से स्कूल से है। इससे अगले तीन डिजिट विद्यार्थी के रोल नंबर के रूप में होंगे। इस तरह विद्यार्थी का पूरा विवरण एक ही रोल नंबर में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस सिस्टम से यह होगा फायदा

hp board will provide unique rollnumber to 10th and 12th students.

इससे अगर छह साल बाद भी विद्यार्थी अगर बोर्ड में आता है तो कर्मचारी उसके रोल नंबर से ही उसका सारा विवरण पता लगा लेंगे। रेगुलर, कंपार्टमेंट और ओपन स्कूल के विद्यार्थी ऑनलाइन घर पर और स्कूल में भी ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

इस बार बच्चों को यूनिक रोलनंबर ही दिए जाएंगे। इस कार्यप्रणाली के अंतर्गत बोर्ड के समस्त स्कूलों, परीक्षा केंद्रों को एक विशेष कोड दिया गया है। इस कोड से बोर्ड संबंधित सभी प्रायोजनों को प्रयोग किया जा सकेगा।

सारा विवरण बोर्ड की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। स्कूल अपने नए सेंटर कोड से लॉग इन करके डाटा डाउनलोड कर पाएंगे। यह जानकारी बोर्ड सचिव विनय धीमान ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed