फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Board will conduct special marks improvement examination every year in the month of September

Dharamshala Board News: हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड हर वर्ष सितंबर माह में लेगा विशेष अंक सुधार परीक्षा

Fri, 28 Jun 2024 03:04 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 28 Jun 2024 03:04 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड उन अभ्यर्थियों को एक मौका देने जा रहा है, जोकि कम अंकों के कारण न तो पदोन्नत हो पा रहे थे और न ही किसी नई भर्ती के लिए नियमों के अनुरूप आवेदन कर पा रहे थे। पढ़ें पूरी डिटेल...

विज्ञापन
HP Board will conduct special marks improvement examination every year in the month of September
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड हर वर्ष सितंबर माह में विशेष अंक सुधार परीक्षा का आयोजन करेगा। इस परीक्षा के लिए पहली जुलाई से अभ्यर्थी एसओएस संस्थानों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस दौरान एक अभ्यर्थी को अपने अंकों में सुधार करने के तीन अलग-अलग मौके दिए जाएंगे, जिसके लिए फीस का शेड्यूल भी अलग-अलग रहेगा। यह बात बोर्ड मुख्यालय में स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने एक प्रेसवार्ता के दौरान कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड उन अभ्यर्थियों को एक मौका देने जा रहा है, जोकि कम अंकों के कारण न तो पदोन्नत हो पा रहे थे और न ही किसी नई भर्ती के लिए नियमों के अनुरूप आवेदन कर पा रहे थे। ऐसे अभ्यर्थियों को अपनी बोर्ड परीक्षाओं के अंकों में सुधार करने का मौका शिक्षा बोर्ड देगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके हर वर्ष सितंबर माह में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थी पहली से 31 जुलाई तक प्रदेश भर में चल रहे करीब 220 हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) केंद्रों से आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2002 और इसके बाद परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी उसी दौर में उत्तीर्ण की गई परीक्षा के अनुरूप ही परीक्षा दे सकेंगे। वे केवल उन्हीं विषयों में परीक्षा दे सकेंगे, जिनमें उन्होंने पहले परीक्षा पास की है। अलग से नए विषय में परीक्षा देने के लिए उन्हें मान्य नहीं किया जाएगा। इस विशेष अंक सुधार परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए शिक्षा बोर्ड फीस शेड्यूल तय कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस विशेष अंक सुधार परीक्षा को 2022 में बंद कर दिया गया था, जिसे अब कई अभ्यर्थियों की मांग के बाद विचार-विमर्श कर शुरू किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed