HPBOSE 12th Result 2020: कांगड़ा ने दिए सबसे ज्यादा टॉपर, हमीरपुर दूसरे नंबर पर रहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे को दसवीं कक्षा का टॉपर देने वाले जिला कांगड़़ा ने 12वीं कक्षा की टॉपर लिस्ट में भी पहला स्थान हासिल किया है। जिला कांगड़ा ने सबसे ज्यादा 21 टॉपर दिए हैैं, जबकि टॉपर देने वाले जिलों में हमीरपुर दूसरे और चंबा जिला सबसे कम टॉपर देने वाला जिला बना है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित किए गए 12वीं के परीक्षा परिणाम के मुताबिक शिमला जिला से आठ टॉपर मिले हैं, जिसमें आर्ट्स में छह और कामर्स में दो विद्यार्थी शामिल हैं।
वहीं सिरमौर जिला से आए आठ टापरों में चार आर्ट्स, एक साइंस और तीन कॉमर्स से संबंधित हैं। इसके अलावा सोलन जिला से आएं पांच टापरों में आर्ट्स व साइंस में एक-एक, जबकि कॉमर्स में तीन, बिलासपुर से कुल पांच टापर मिले हैं, जिसमें आर्ट्स से तीन और साइंस से दो विद्यार्थी शामिल हैं। इसके अलावा मंडी जिला से कुल10 विद्यार्थियों ने टॉपर लिस्ट में जगह बनाई है, जिसमें आर्ट्स से छह साइंस व कॉमर्स से दो-दो विद्यार्थी शामिल हैं।
वहीं प्रदेश को सबसे ज्यादा टॉपर देने वाले जिला कांगड़ा से आर्ट्स में दो, साइंस में 14 और कॉमर्स में पांच, जिला ऊना से आए नौ टॉपरों में आर्ट्स से दो, साइंस से तीन और कॉमर्स से चार विद्यार्थी शामिल हैं। इसके अलावा चंबा जिला से आटर्स और कॉमर्स संकाय में एक-एक छात्र ने टॉप किया है, जबकि कुल्लू जिला से चार छात्रों में आर्ट्स में एक और साइंस से तीन छात्रों ने टॉप-10 में जगह बनाई है। वहीं शिक्षा का हब कहे जाने वाले जिला हमीरपुर ने साइंस को आठ और कॉमर्स को तीन टॉपर दिए हैं।