{"_id":"85c83af83da96a41325975e7c8f035b5","slug":"hp-board-change-datesheet-for-11th-class-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपी बोर्ड ने किया 11वीं की डेटशीट में बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपी बोर्ड ने किया 11वीं की डेटशीट में बदलाव
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Tue, 16 Feb 2016 08:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जमा एक की डेटशीट में फेरबदल किया है। नए शेड्यूल के अनुसार अब जमा एक की परीक्षाएं नौ नहीं आठ मार्च से शुरू होंगी, जबकि 29 मार्च के बजाय 28 मार्च को समाप्त होंगी। बोर्ड ने यह फैसला स्कूल प्रवक्ता संघ की मांग पर लिया है।
विज्ञापन
सोमवार को स्कूल प्रवक्ता संघ का प्रतिनिधिमंडल बोर्ड अध्यक्ष बलवीर तेगटा और सचिव विनय धीमान से मिला था। संघ से मांग उठाई थी कि 31 मार्च को वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित करना अनिवार्य है। ऐसे में 29 मार्च को परीक्षा समाप्त होती हैं, तो निर्धारित समय में परीक्षा परिणाम दे पाना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
संघ की मांग पर बोर्ड प्रशासन 28 मार्च को प्रस्तावित कंप्यूटर साइंस की परीक्षा अब 8 मार्च को लेगा, जबकि 29 मार्च को होने वाली फाइनेंसियल लिटरेसी की परीक्षा 28 मार्च को करवाएगा। इसके अलावा अन्य विषयों की परीक्षा पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही होंगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव विनय धीमान ने बताया कि जमा एक की वार्षिक परीक्षाओं में आंशिक फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन
फैसले का स्वागत
स्कूल प्रवक्ता संघ के चेयरमैन मुस्ताख मोहम्मद, राज्य वरिष्ठ उपप्रधान धीरज ब्यास, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कल्याण भंडारी, कांगड़ा के प्रधान विजय शर्मा, महासचिव मनोहर डढवाल, हमीरपुर के जिला महासचिव राकेश ठाकुर, वित्त सचिव कांगड़ा पवन शर्मा, बोर्ड कमेटी के सचिव सुनील शर्मा ने बोर्ड के इस फैसले का स्वागत किया है। पूर्व प्रधान कल्याण भंडारी ने कहा कि सोमवार को बोर्ड का प्रतिनिधिमंडल बोर्ड अध्यक्ष से मिला था।