फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tourists flock to Shimla: Traffic surges on Circular Road over the weekend, vehicles crawl; watch video.

शिमला में उमड़े सैलानी: वीकेंड पर सर्कुलर रोड पर बढ़ा ट्रैफिक, रेंगते रहे वाहन; मनाली भी हुआ पैक

Sat, 03 Oct 2026 12:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला।
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 03 Oct 2026 12:03 PM IST
सार

शिमला में वीकेंड पर पर्यटन कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में वीकेंड के चलते शनिवार सुबह से ही सर्कुलर रोड पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है। 

विज्ञापन
Tourists flock to Shimla: Traffic surges on Circular Road over the weekend, vehicles crawl; watch video.
शिमला में वीकेंड पर बढ़ा ट्रैफिक, रेंगते रहे वाहन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में वीकेंड पर पर्यटन कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में वीकेंड के चलते शनिवार सुबह से ही सर्कुलर रोड पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है। इसकी वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में सैलानी वीकेंड पर छुट्टियों का पैकेज बनने के चलते शिमला का रुख कर रहे हैं। शहर के लिफ्ट के समीप स्थित पार्किंग सुबह 11:00 बजे ही पैक हो चुकी थी। ऐसे में गाड़ियों की कतारें लिफ्ट से टॉलैंड तक पहुंच गईं। वहीं विधानसभा से बालूगंज तक भी ट्रैफिक जाम था। सड़कों पर सुबह से वाहन रेंगते नजर आए।

विज्ञापन

शहर के कई होटल पैक
शुक्रवार को होटलों में 70 फीसदी आक्यूपेंसी थी जो आज 100 फीसदी होने की उम्मीद है। शहर के अधिकतर होटल पैक हो गए हैं। पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से शहर के मालरोड, रिज मैदान समेत आसपास के पर्यटन स्थलों पर खूब चहल-पहल देखने को मिली।  पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान समेत अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक शिमला पहुंचे हैं।  कई जगह पार्किंग पैक नजर आई। सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ने से गाड़ियां धीमी रफ्तार से चलती रहीं। कार्ट रोड स्थित लिफ्ट के बाहर भी पर्यटकों की लंबी कतारें लगी रहीं। इसके अलावा सड़क किनारे स्थित होटलों में कमरों की बुकिंग कराने के लिए पहुंचे पर्यटकों ने गाड़ियां सड़कों पर खड़ी कर दीं, जिससे दोनों ओर जाम की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

  पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के चेहरे खिले
पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से होटल, रेस्तरां, टैक्सी और अन्य पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के चेहरे खिले हुए हैं। पिछले दो महीनों से शहर में पर्यटकों की आवाजाही घट गई थी। इस कारण पर्यटन कारोबार से जुड़े कारोबारी मायूस थे, लेकिन अब लॉन्ग वीकेंड बनने के चलते लोगों ने पैकेज बनाकर शिमला का रुख किया है। होटलियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने कहा कि शहर में घूमने आए पर्यटक सुबह की ठंडक के बाद अचानक बढ़ रही गर्मी का खूब आनंद ले रहे हैं। यहां खुले जूस कॉर्नरों पर पर्यटक जूस और सॉफ्टी का आनंद ले रहे हैं। इनमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। इस वजह से इन कॉर्नरों पर पिछले दिनों के मुकाबले अच्छी भीड़ देखने को मिल रही है। वहीं लंबे वीकेंड पर मनाली की सड़कों पर भी गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हैं। शहर में बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे हैं। शहर के होटल सैलानियों से पैक हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed