फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Assembly Winter Session: Security is tight in Tapovan, police force is deployed at every corner

HP Assembly Winter Session: तपोवन में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात

Mon, 16 Dec 2024 11:56 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 16 Dec 2024 11:56 AM IST
सार

तपोवन विधानसभा भवन में 18 से 21 दिसंबर तक होने वाले शीतकालीन सत्र को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 

विज्ञापन
HP Assembly Winter Session: Security is tight in Tapovan, police force is deployed at every corner
विधानसभा परिसर तपोवन धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में तपोवन विधानसभा भवन में 18 से 21 दिसंबर तक होने वाले शीतकालीन सत्र को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इस बार भी सुरक्षा व्यवस्था चार से पांच घेरों में रहेगी। भवन में रंग-रोगन कर दिया गया है। चारों ओर लाइटें लगाकर विधानसभा भवन को सजाया गया है। जगह-जगह नाके लगाए गए हैं। तपोवन और धर्मशाला बाजार में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। दर्शक दीर्घा में बैठने वाले तमाम अधिकारियों-कर्मचारियों, मीडिया कर्मियों व अन्य लोगों की जानकारी पुलिस के पास रहेगी। इसके अलावा परिसर में मंत्रियों के कमरों तक फरियाद लेकर पहुंचने वालों के पहचान पत्र भी पुलिस जवानों की ओर से जांचे जाएंगे। पुलिस महानिदेशक अतुल वर्मा दिन में दो से तीन बार तपोवन में सुरक्षा को लेकर लगातार आईजी अभिषेक दुल्लर और पुलिस अधीक्षक से ऑनलाइन मीटिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय से सोमवार को धर्मशाला के लिए टीम रवाना होगी। अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) के अधिकारी भी धर्मशाला पहुंच गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की चूक न हो, इसके चलते अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। विधानसभा सत्र के दौरान धर्मशाला शहर से लेकर विस परिसर तक करीब 1200 पुलिस जवान, होमगार्ड सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। विस ड्यूटी के लिए प्रदेश की विभिन्न बटालियनों से जवान 17 दिसंबर को धर्मशाला पहुंच जाएंगे। आईजी अभिषेक कहा कि धर्मशाला तपोवन में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। आने जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। सदन में उन्हीं लोगों को प्रवेश मिलेगा, जिनकी सूची पुलिस के पास होगी। सुरक्षा के लिहाज से सभी प्रबंध किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed