फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hp Assembly winter session: ramesh dhawala performed yoga by lying on the floor of the house

विधानसभा शीत सत्र: सदन के फर्श पर लेटकर धवाला ने किए योगासन, बताए फिटनेस के राज

Sun, 15 Dec 2019 12:06 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तपोवन(धर्मशाला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तपोवन(धर्मशाला) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 15 Dec 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
hp Assembly winter session: ramesh dhawala performed yoga by lying on the floor of the house
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी से भाजपा विधायक रमेश धवाला ने कार्यवाही शुरू होने से पहले सदन के फर्श पर लेटकर योगासन किए। उन्होंने कई आसन किए और अन्य विधायकों को भी फिटनेस के राज बताए। धवाला और अन्य कई विधायक 11 बजे से पहले ही सदन में पहुंच गए थे। 

विज्ञापन


कार्यवाही देरी से शुरू होने की घोषणा हुई तो सदन में पहुंचे विधायक कई विषयों पर गपशप करते रहे। फिटनेस की बात होने लगी तो धवाला फर्श पर ही लेट गए। उन्होंने कई आसन करने के बाद विधायकों और मीडिया गैलरी में बैठे पत्रकारों को भी फिटनेस के टिप्स दे डाले।
विज्ञापन


उन्होेंने दावा किया कि आज तक उन्हें बुखार नहीं हुआ। वह रोज सुबह एक-डेढ़ घंटे योग करते हैं। इस बीच कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भी धवाला की ओर मुस्कराकर कहा, आप तो हमसे भी आगे निकल गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अपने डांस वीडियो पर चटकारे लेते रहे विधायक  

hp Assembly winter session: ramesh dhawala performed yoga by lying on the floor of the house

सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले जब रमेश धवाला योगासन कर रहे थे तो ठीक इसी दौरान कुछ विधायक गुरुवार रात को हुए डिन्नर के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल होते विधायकों के डांस वीडियो देखकर चटकारे लेने लगे।

धवाला ने भी मीडिया गैलरी की ओर संबोधित करते हुए इस बारे में मजाकिया अंदाज में आपत्ति दर्ज की। दूसरी ओर सदन में पहुंचे राकेश सिंघा भी बोले कि जिस तरह से चर्चा हुई, उसके बाद उन्होंने तय कर लिया है कि ऐसे समय वह कभी नहीं नाचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed