फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Assembly Session: The resolution proposal on sports policy was not discussed due to lack of quorum.

HP Assembly Session: कोरम पूरा नहीं होने पर खेल नीति के संकल्प प्रस्ताव पर नहीं हुई चर्चा, जानें पूरा मामला

Sat, 29 Nov 2025 10:38 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यरो, तपोवन(धर्मशाला)
अमर उजाला ब्यरो, तपोवन(धर्मशाला) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Nov 2025 10:38 AM IST
सार

धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि ऐसा कभी नहीं हुआ कि कोरम पूरा नहीं होने पर कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी हो।
 

विज्ञापन
HP Assembly Session: The resolution proposal on sports policy was not discussed due to lack of quorum.
हिमाचल विधानसभा तपोवन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा शीत सत्र के तीसरे दिन की बैठक के समापन से पहले कोरम पूरा नहीं होने का मुद्दा उठा। विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में कहा कि कोरम पूरा नहीं है। बार-बार घंटी बजाने पर ही कोरम पूरा हो रहा है, लेकिन एक और प्रस्ताव लंबित है। वह आग्रह करेंगे कि सदस्य इंद्र दत्त लखनपाल इस प्रस्ताव को प्रस्तुत करें, लेकिन इस पर अगले कार्य दिवस पर ही चर्चा की जाएगी। इस पर लखनपाल ने गैर सरकारी सदस्य संकल्प प्रस्तुत किया कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए युवा खेल नीति बनाने पर विचार करे। अध्यक्ष ने कहा कि इस संकल्प का समय 30 मिनट है, लेकिन कोरम की जरूरत है। इसलिए सदन की बैठक को आगे स्थगित करते हैं और इस संकल्प को अगले गैर सरकारी सदस्य दिवस पर लाया जाएगा। बैठक खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी सदन में कोरम पूरा नहीं होने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि शुक्रवार के दिन सबको जाने की जल्दी होती है। कुछ विधायक इधर-उधर थे, तो कुछ इंटरव्यू दे रहे थे। धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि ऐसा कभी नहीं हुआ कि कोरम पूरा नहीं होने पर कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी हो।

विज्ञापन

जयराम बोले-कोरम पूरा न होना सरकार की नालायकी
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कोरम पूरा न होना सरकार की नालायकी है। कोरम के अभाव में सदन की कार्यवाही स्थगित होना सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाने जैसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायक जानते हैं कि सत्र में रहने से कोई लाभ नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि सदन से भाजपा के कम और सत्ता पक्ष के ज्यादा विधायक सदन से बाहर थे। जयराम ठाकुर मेरे ने कहा कि सदन के भीतर दिए वक्तव्य को बाहर गलत तरीके से पेश किया गया है। इसके खिलाफ प्रिविलेज मोशन लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्यों के 825 व हेडमास्टरों भरने की प्रक्रिया जारी
 शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि प्रधानाचार्यों के 825 और मुख्याध्यापकों के 247 पद पदोन्नति से भरने की प्रक्रिया जारी है। भाजपा विधायक हंसराज और जनकराज के सवालों पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने लिखित जवाब में स्थिति स्पष्ट की। शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रधानाचार्य के रिक्त पदों को वर्तमान भर्ती एवं पदोन्नति नियमानुसार 100 प्रतिशत पदोन्नति के माध्यम से भरने का प्रावधान है। इनमें से 50 प्रतिशत पदों को मुख्याध्यापक संवर्ग व 50 प्रतिशत पदों को प्रवक्ता (विद्यालय नई व्यवस्था) संवर्ग से भरा जाता है। प्रधानाचार्य के 825 पद रिक्त हैं जिन्हें पदोन्नति द्वारा भरने की प्रक्रिया जारी है। है। मुख्याध्यापक के रिक्त पदों को वर्तमान भर्ती एवं पदोन्नति नियमानुसार 100 प्रतिशत पदोन्नति के माध्यम से भरने का प्रावधान है। मुख्याध्यापक के 247 रिक्त पदों को पदोन्नति के माध्यम से भरने की प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed