फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Assembly Session: Rohit said Like SMC teachers, computer teachers will also be hired from LDR quota

HP Assembly Session: रोहित ठाकुर बोले- एलडीआर कोटे से भर्ती किए जाएंगे कंप्यूटर शिक्षक

Mon, 24 Mar 2025 05:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 24 Mar 2025 05:40 PM IST
सार

 प्रदेश विधानसभा की सोमवार की कार्यवाही दोपहर 2:00 बजे शुरू हुई। इस कार्यवाही को देखने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण भी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
HP Assembly Session: Rohit said Like SMC teachers, computer teachers will also be hired from LDR quota
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि कंप्यूटर शिक्षकों को भी एलडीआर (लिमटेड डायरेक्ट रिक्रूटमेंट) कोटे के तहत भर्ती किया जाएगा। 1308 कंप्यूटर शिक्षक लंबे समय से सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं। धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रश्नकाल के दौरान कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती का मामला उठाया। जवाब में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा एसएमसी शिक्षकाें को जिस तरह से एलडीआर कोटे के तहत सरकार में लाया जा रहा है, वैसे ही कंप्यूटर शिक्षकों को भी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इन शिक्षकों के मामले पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षकों के 1806 पद स्वीकृत हैं। इसमें से 1006 पद खाली हैं। मार्च 2024 में 924 पद भरने का प्रस्ताव लोकसेवा आयोग को भेजा गया है। पांच वर्ष के शिक्षण अनुभव वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। 

विज्ञापन

अगले साल पूरी हो जाएगी ठियोग की कुरपन पेयजल योजना
शिमला। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ठियोग विधानसभा क्षेत्र में कुरपन पेयजल योजना का लाभ ठियोग के बहुत बड़े क्षेत्र को होगा। यह प्रदेश की बड़ी याेजनाओं में से एक है। इसका दूसरा चरण शुरू करने वाले हैं। 2026 में इस योजना को पूरा कर दिया जाएगा। सड़क निर्माण के भी 10 करोड़ रुपये जल शक्ति विभाग से लिए गए हैं। योजना पर 321 करोड़ रुपये खर्च आना है। 276 करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए हैं। 45 करोड़ रुपये का बंदोबस्त कर लिया जाएगा। कुलदीप राठौर के विधायक रहते इस योजना को पूरा कर लिया जाएगा। उधर, विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि इस योजना का शिलान्यास 2016 में किया गया। पूर्व की भाजपा सरकार ने योजना पर काम नहीं किया। समेज में बादल फटने की घटना से इस योजना को नुकसान हुआ है। प्रमुख योजना 80 लाख लीटर की थी। मगर इसे बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब बहुत समय हो गया है। ठियोग में पानी की समस्या है। इसका काम जल्द पूरा किया जाए, जिससे कि टैंकरों की जरूरत न पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

धारा 118 में 485 आवासीय मामले किए मंजूर : नेगी

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि गत दो वर्ष में 20 फरवरी 2025 तक प्रदेश में धारा 118 के तहत 485 आवासीय और 546 कॉमर्शियल मामले मंजूर किए गए। विधायक राकेश जम्वाल के सवाल का जवाब देते हुए राजस्व मंत्री ने कहा कि धारा 118 की मंजूरी मिलने के बाद पांच साल के भीतर भूमि का उपयोग करना होता है। विधायक की ओर से मंजूर हुए धारा 118 के मामलों में हुए कुल निवेश से संबंधित जानकारी अभी एकत्रित की जा रही है।

 

विज्ञापन

पिंजौर-बद्दी-नालागढ़ एनएच निर्माण में तेजी लाने का करेंगे आग्रह : सुक्खू
 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पिंजौर-बद्दी-नालागढ़ एनएच निर्माण में तेजी लाने का केंद्र सरकार से आग्रह किया जाएगा। यह काम बहुत धीमी गति से चल रहा है। इस कारण उद्योगपति भी परेशान हैं। भूमि अधिग्रहण के कार्य में राज्य सरकार ने तेजी लाई है. लेकिन कंपनी काम सुस्त तरीके से कर रही है। विधायक हरदीप सिंह बावा के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य की समयसीमा तय की जाएगी। सरकार कमेटी बनाकर धीमी गति से हो रहे निर्माण को लेकर रिपोर्ट भी तैयार करेगी। किरतपुर-मनाली एनएच को भी नालागढ़ से जोड़ने के संदर्भ में केंद्रीय मंत्रालय से मामला उठाया जाएगा। उधर, विधायक चंद्रशेखर के सवाल का लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह की अनुपस्थिति में जवाब देते हुए मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि धर्मपुर विधानसभा में एनएच तीन का कार्य भी धीमी गति से चल रहा है। निर्माण कार्य में तेजी लाने और काम जल्द पूरा करने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा जाएगा। सात हजार लोगों को मुआवजा राशि जारी कर दी है। हमीरपुर-मंडी एनएच टू लेन बनाया जाना है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed