फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Assembly Session: Mukesh agnihotri said 11 embankment projects were approved by the Centre

HP Assembly Session: मुकेश बोले- केंद्र से तटीकरण के 11 प्रोजेक्ट मंजूर, जारी नहीं किए 2,531 करोड़

Fri, 30 Aug 2024 10:08 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 30 Aug 2024 10:08 AM IST
सार

प्रश्नकाल के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ब्यास नदी के तटीकरण को 3000 करोड़ रुपये की जरूरत है। इसके लिए नए सिरे से जल्द प्रस्ताव भेजा जाएगा।

विज्ञापन
HP Assembly Session: Mukesh agnihotri said 11 embankment projects were approved by the Centre
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि नदियों व खड्डों के तटीकरण के 11 प्रोजेक्ट केंद्र सरकार ने मंजूर तो कर दिए हैं, लेकिन 2,531 करोड़ रुपये का बजट जारी नहीं किया है। प्रश्नकाल के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ब्यास नदी के तटीकरण को 3000 करोड़ रुपये की जरूरत है। इसके लिए नए सिरे से जल्द प्रस्ताव भेजा जाएगा। विधायक सुरेश कुमार, राकेश कालिया, भुवनेश्वर गौड़, हंसराज और अनुराधा राणा ने सदन में नदियों और खड्डों के तटीकरण का मामला उठाया। मुकेश ने कहा कि इन परियोजनाओं पर काम तभी हो सकेगा, जब केंद्र सरकार मदद देगी।

विज्ञापन


वह खुद और मुख्यमंत्री दिल्ली जाने के लिए तैयार हैं, नेता प्रतिपक्ष को भी उनके साथ दिल्ली चलना चाहिए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सीर खड्ड के तटीकरण पर 157 करोड़ रुपये खर्च होंगे। केंद्र सरकार ने पांच साल में जल जीवन मिशन को ही पूरा बजट आवंटित किया। तटीकरण, सीवरेज और ड्रेनेज के प्रोजेक्टों के लिए बजट नहीं दिया। प्राकृतिक आपदा से हिमाचल में भारी नुकसान हुआ है। हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह हिमाचल आएं। खुद देखें कि बरसात में ब्यास नदी का क्या हाल हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का रवैया ठीक नहीं है। उन्होंने विपक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा कि जब आप सहयोग करेंगे, तभी कुछ होगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed