फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Assembly Budget Session: Assembly Speaker called all-party meeting on 16 February

HP Assembly Budget Session: विधानसभा अध्यक्ष ने 16 फरवरी को बुलाई सर्वदलीय बैठक

Fri, 13 Feb 2026 10:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 13 Feb 2026 10:14 PM IST
सार

 विधानसभा सचिवालय के मुख्य समिति कक्ष में सत्र को निर्बाध चलाने के लिए 16 फरवरी को अपराह्न 12:15 बजे सर्वदलीय बैठक का आयोजन होगा। 

विज्ञापन
HP Assembly Budget Session: Assembly Speaker called all-party meeting on 16 February
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय के मुख्य समिति कक्ष में सत्र को निर्बाध चलाने के लिए 16 फरवरी को अपराह्न 12:15 बजे सर्वदलीय बैठक का आयोजन होगा। यह बैठक विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय कक्ष में होगी। इस बैठक में संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक एवं मुख्य सचेतक भाजपा सुखराम चौधरी भाग लेंगे। 15 फरवरी 2026 को अपराह्न 12:15 बजे पत्रकार दीर्घा समिति की बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता राज्य विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया करेंगे।

विज्ञापन


इस बैठक के बाद पठानिया मुख्य समिति कक्ष में ही संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। पठानिया ने कहा कि बजट सत्र आरंभ होने से पूर्व यह महत्वपूर्ण बैठक है तथा दोनों दलों में आपसी समन्वय, सामंजस्य और तालमेल होना लाजमी है। उन्होंने कहा कि उनका सत्तापक्ष तथा प्रतिपक्ष से अनुरोध रहेगा कि वे सत्र संचालन में अपना रचनात्मक सहयोग दें। उन्होंने कहा कि हमारा सदन ऐतिहासिक है तथा पूरे देश में अपनी उत्कृष्ट गरिमा व उच्च परंपराओं के लिए जाना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed