फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Apple Season: Horticulture Minister said- Even if apples are sold in the garden, they will not be filled in

HP Apple Season: बागवानी मंत्री बोले- बगीचे में सेब बेचा तब भी टेलीस्कोपिक कार्टन में नहीं होगा भरान

Thu, 26 Jun 2025 01:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 26 Jun 2025 01:10 PM IST
सार

 बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि राज्य सरकार नियम तोड़ने वालों पर कानूनी कार्रवाई करेगी। हिमाचल प्रदेश में सेब सीजन शुरू होने वाला है। निचले क्षेत्रों का सेब मार्केट में पहुंचना शुरू हो गया है। 

विज्ञापन
HP Apple Season: Horticulture Minister said- Even if apples are sold in the garden, they will not be filled in
हिमाचली सेब । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 सेब बगीचे में ही बेचा तो भी टेलीस्कोपिक कार्टन में भरान नहीं कर सकेंगे। हर सूरत में यूनिवर्सल कार्टन का ही इस्तेमाल करना होगा। यह जानकारी देते हुए बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि राज्य सरकार नियम तोड़ने वालों पर कानूनी कार्रवाई करेगी। हिमाचल प्रदेश में सेब सीजन शुरू होने वाला है। निचले क्षेत्रों का सेब मार्केट में पहुंचना शुरू हो गया है। 15 जुलाई के बाद सेब सीजन रफ्तार पकड़ेगा। राज्य सरकार गत वर्ष से हिमाचल प्रदेश में यूनिवर्सल कार्टन लागू कर चुकी है।

विज्ञापन


प्रदेश की मंडियों में यूनिवर्सल कार्टन में ही सेब बेचना और खरीदना वैध है, जबकि टेलीस्कोपिक कार्टन को अवैध घोषित कर बंद किया गया है। मगर कई आढ़तियों और व्यापारियों ने पिछले वर्ष भी सीधे बागवानों के बगीचों का रुख कर दिया। सेब के ठेके लेकर इनमें टेलीस्कोपिक कार्टन में सेब भरा और राज्य से बाहर ले गए। अब बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि बगीचों में ही सेब की खरीद करना गलत नहीं है। बागवान अपने सेब बगीचों में भी सेब बेच सकते हैं, मगर इन्हें बगीचों से मार्केट या अन्यत्र ले जाना हो तो टेलीस्कोपिक कार्टन में नहीं ले जाने दिया जाएगा। इनकी पैकिंग यूनिवर्सल कार्टन में ही करनी होगी।

विज्ञापन

यूनिवर्सल कार्टन को भी अगर सेब बागवानों ने 22 किलोग्राम से अधिक भरा तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। हाल ही बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में भी इस बारे में कड़ा संज्ञान लिया गया। हिमाचल प्रदेश फल, फूल एवं सब्जी उत्पादक संघ के अध्यक्ष हरीश चौहान ने कहा कि यह विषय बागवानी मंत्री के समक्ष उठाया गया है। पिछले वर्ष कई जगह यूनिवर्सल कार्टन के फ्लैप को तोड़कर अतिरिक्त लेयर भरी गई। यानी 26 किया गया। उन्होंने बागवानों का आह्वान किया कि यूनिवर्सल कार्टन को लागू करना एक बेहतरीन फैसला है। इस बारे में सहयोग की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed