फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp agriculture minister ramlal markanda statement

किसानों के लिए कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने किया ये एलान

Wed, 28 Feb 2018 11:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मपुर (सोलन)
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मपुर (सोलन) Updated Wed, 28 Feb 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
hp agriculture minister ramlal markanda statement

कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने हिमाचल के किसानों के लिए बड़ा एलान किया है।  कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि हिमाचल में सब्जी और फलों को ऑनलाइन बेचने के लिए कृषि विभाग जल्द पोर्टल बनाएगा। 

विज्ञापन


इसके माध्यम से सब्जी और फल उचित मूल्य पर घर-द्वार तक पहुंचाए जाएंगे। मंत्री मंगलवार को धर्मपुर में किसान मेले को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिकी को सुदृढ़ करने में किसानों का अहम योगदान है। 
विज्ञापन


किसानों के हित सुरक्षित रखने को सरकार वचनबद्ध है। कहा कि सरकार सुनिश्चित करेगी कि किसानों को आधुनिक तकनीक के लाभ मिलें। सरकार कृषि एवं सिंचाई योजनाओं पर वर्तमान में 80 प्रतिशत उपदान दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई योजनाओं को सौर ऊर्जा प्रणाली से जोड़ने के प्रयास

hp agriculture minister ramlal markanda statement

भविष्य में इसे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। विभिन्न कारणों से बंद पड़ी सिंचाई योजनाओं को सौर ऊर्जा प्रणाली से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे। वर्तमान में 256 सिंचाई योजनाएं विद्युत बिल अदा न करने से बंद हैं।

डॉ. मारकंडा ने परवाणू में सब्जी मंडी के लिए दो करोड़ तथा धर्मपुर सब्जी मंडी के लिए एक करोड़ देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सोलन में शीघ्र केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी से सूचना प्रौद्योगिकी पार्क पर शिलान्यास करवाया जाएगा।

सामाजिक न्याय एवं सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल और आत्मा परियोजना के निदेशक डॉ. कुलवंत सिंह ने भी संबोधित किया। इस दौरान संजीव कश्यप, सुंदरम ठाकुर, मदन मोहन मेहता, दौलत ठाकुर, राजकुमार सिंगला, कपूर वर्मा, अमर सिंह, विनोद मारवाह, मदन शांडिल, जोगिंद्र शर्मा, संतोष मोहन देव,

ओम प्रकाश पंवर, लक्ष्मी देवी, खुशीराम, दीक्षा देवी, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विवेक चंदेल, तहसीलदार कसौली कपिल तोमर, खंड विकास अधिकारी धर्मपुर डॉ. जयबंती, लघु किसान कल्याण मंच के प्रदेश महासचिव देव आनंद गौतम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed